Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entry from Civil Lines side of Prayagraj Junction to Smith Road closed, the system will be implemented from Mo

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से स्मिथ रोड से प्रवेश बंद, सोमवार से लागू होगी व्यवस्था

Mon, 02 Jun 2025 08:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार दो जून से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर तीन, चार एवं कोरल क्लब वाले गेट से ही होगा।

विज्ञापन
Entry from Civil Lines side of Prayagraj Junction to Smith Road closed, the system will be implemented from Mo
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार दो जून से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर तीन, चार एवं कोरल क्लब वाले गेट से ही होगा। इस दौरान स्मिथ रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज संख्या एक से दो की ओर जाने वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह पाबंदी चार माह के लिए रहेगी।

विज्ञापन

दरअसल प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पुर्नविकास का कार्य रेलवे द्वारा अगस्त 2023 से किया जा रहा है। सिविल लाइंस साइड में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य भी हो रहा है। अब इसी क्रम में जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में कॉनकोर्स बनाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी सिविल लाइंस साइड में होगा।

विज्ञापन


इसी वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा फुट ओवर ब्रिज संख्या एक से फुट ओवर ब्रिज संख्या दो के मध्य स्थित स्मिथ रोड पर निर्माण कार्य के कारण यात्री आवगमन दो जून से 4 माह के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है । प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सिविल लाइंस साइड स्थित गेट नंबर तीन से प्लेटफॉर्म संख्या - 4-5, 7-8 एवं 9-10 पर जाने वाले यात्री ही प्रवेश कर पाएंगे । अन्य प्लेटफार्मों पर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर चार से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed