फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   entering the house of former Pradhan for not paying extortion

दुस्साहस : रंगदारी न देने पर पूर्व प्रधान के घर में घुसकर तांडव, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
सार

10 लाख की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव पर उसके रिश्तेदारों शहजादे को हॉकी से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गांव के लोगों के बीचबचाव करने पर उनकी जान बच सकी।

विज्ञापन
entering the house of former Pradhan for not paying extortion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरामुफ्ती के उमरी में 10 लाख रंगदारी न देने पर पूर्व प्रधान रईस अहमद के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर तांडव किया। हथियारबंद दबंगों ने तोड़फोड़ करते हुए पूरे परिवार को पीटा। तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ पर केस दर्ज किया है। रईस उमरी गांव का पूर्व प्रधान है। उसका आरोप है कि 11 नवंबर की रात आठ बजे सैफी व उसका भाई अली अख्तर,, एजाज अख्तर, वीरू, नईमा अवैध असलहा लेकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सैफी ने जान से मारने के लिए फायर किया जिसमें उसका बेटा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन



10 लाख की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव पर उसके रिश्तेदारों शहजादे को हॉकी से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गांव के लोगों के बीचबचाव करने पर उनकी जान बच सकी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है। प्रभारी पूरामुफ्ती थाना एसएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन

छात्रा संदिग्ध हाल में गायब, भाई बहन नामजद
छोटा बघाड़ा में रहकर पढ़ाई करने वाली 17 वर्षीय छात्रा गायब हो गई। मां ने बगल के कमरे में रहने वाले भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को बताया है कि गांव की ही रहने वाली एक युवती उसकी बेटी की सहेली थी। वह युवती अपने भाई के साथ बघाड़ा में किराये पर रहकर तैयारी  करती थी। सहेली के कहने पर ही उसने अपनी बेटी को भी पढ़ने के लिए भेज दिया।


13 नवंबर को बेटी का फोन नहीं उठा तो उसने सहेली को कॉल किया। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया। दूसरे नंबर से फोन उठाने पर कहा कि वह घर आ गई है और वह उसके भाई से बात करे। जबकि उसके भाई का नंबर बंद मिला। अगले दिन वह बेटी के कमरे पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। युवक भी गायब है। मां ने शक जताया कि उसकी बेटी को गायब करने में भाई-बहन का हाथ है। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। 

नीलामी में मकान खरीदने पर दबंगों  ने धमकाया
मुट्ठीगंज में नीलामी का मकान खरीदने पर धमकी देने के आरोप में डॉ. सुमित तिवारी ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। शहडोल मप्र निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि उसने मालवीय नगर स्थित मकान को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नीलामी में खरीदा था। 15 नवंबर को उसे कब्जा दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वहां जाने पर मो. नफीस, मो. शफीक व चार अन्य ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लाठी-डंडे से हमला किया गया। दोबारा न आने को भी धमकाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed