फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enrollment for University Student elections today

विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Enrollment for University Student elections today
allahabad
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन होगा। नामांकन दिन में 10 से दो बजे के बीच होगा। इसके मद्देनजर परिसर सील कर दिया गया है। नामांकन के लिए प्रत्याशी के अलावा प्रस्तावक और समर्थक ही भीतर जा सकेंगे। नामांकन के दौरान बवाल रोकने के लिए विश्वविद्यालय परिसर तथा आसपास रात में ही फोर्स तैनात कर दी गई। शुक्रवार को और फोर्स पहुंच जाएगी। इसके मद्देनजर रूट डाइवर्जन भी रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया कि दो बजे से पहले जो दावेदार परिसर में प्रवेश कर लेंगे उन्हें नामांकन का मौका मिलेगा। दो बजे के बाद कोई इंट्री नहीं दी जाएगी। प्रत्याशियों के साथ एक-एक प्रस्तावक और समर्थक को केपीयूसी के सामने वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। निकासी छात्रसंघ भवन गेट से होगी। नामांकन सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर पर होगा। प्रत्याशियों को नामांकन के समय ही सभी दस्तावेज जमा करने होंगे। अन्यथा, नामांकन रद कर दिया जाएगा। प्रत्याशियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लानी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


उपनाम के लिए देना होगा शपथ पत्र
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी करने वाले छात्र नेता ओएमआर शीट (बैलेट पेपर) पर उपनाम भी दर्ज कराना चाहते हैं तो उन्हें इसका शपथ पत्र देना होगा। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया कि ओएमआर शीट में उपनाम शामिल करने का निर्णय लिया गया है लेकिन शपथ पत्र देने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक, डाक कर्मियों को मिला पास
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नामांकन के मद्देनजर विश्वविद्यालय के कला संकाय परिसर में विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों का प्रवेश शुक्रवार को प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों के अलावा सिर्फ पास वालों को प्रवेश दिया जाएगा। इसी क्रम में परिसर में स्थिति एसबीआई की शाखा और डाक घर में कार्यरत कर्मचारियों को भी पास जारी किया गया है।

विवि की तरफ जाने से बचें
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लोग शुक्रवार को विश्वविद्यालय की तरफ जाने से बचें। जरूरी हो तभी जाएं। अन्यथा, परेशानी उठानी पड़ सकती है। मतदान 30 सितंबर को है लेकिन छात्र नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है। नेताओं के इस रुख को देखते हुए यह तय है कि  पाबंदी के बावजूद शुक्रवार को नामांकन के दौरान जुलूस निकलेंगे। इसकी वजह से विश्वविद्यालय के आसपास की सड़कों पर समर्थकों का भारी जमावड़ा होगा। ऐसे में विश्वविद्यालय मार्ग, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से केपीयूसी हॉस्टल, बैंक रोड से बालसन चौराहा तक जाम की आशंका है। 

छात्रसंघ चुनाव में दिखा उत्साह
163 विद्यार्थी ले गए नामांकन पत्र, पिछली बार 103 ने लिया था फार्म
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं में इस बार अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पदाधिकारी के पांच पद तथा संकाय प्रतिनिधि के लिए 163 नामांकन पत्र बिके। जबकि, पिछले साल यह संख्या 103 थी।
अध्यक्ष पद के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 39 नामांकन पत्र बिके। पिछले साल 14 छात्र नेता ही फार्म ले गए थे। उपाध्यक्ष के लिए पिछले साल 11 की तुलना में इस बार 25 छात्र नेता फार्म ले गए। हालांकि महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र ले जाने वालाें की संख्या कुछ कम हो गई है। इस बार 17 विद्यार्थी नामांकन पत्र ले गए हैं। जबकि पिछले साल 20 नामांकन पत्र बिके थे। संयुक्त सचिव के 17 तथा सांस्कृतिक सचिव के 11 विद्यार्थी नामांकन पत्र ले गए हैं। पिछले साल यह संख्या क्रमश: 14 तथा 12 रही। स्नातक वर्ग में संकाय प्रतिनिधि के लिए कला में 13, वाणिज्य में 6, विज्ञान में 10 तथा विधि में पांच विद्यार्थी नामांकन पत्र ले गए हैं। परास्नातक और शोध प्रतिनिधि के लिए कला में नौ, वाणिज्य में दो, विज्ञान में छह तथा विधि में तीन नामांकन फार्म बिके।

कॉलेजों में भी होगा नामांकन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। संघटक कॉलेजों ईश्वर शरण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन होगा। तीनों कॉलेजों में नामांकन पत्र बिक्री की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 14, उपाध्यक्ष के लिए नौ, महामंत्री के आठ, संयुक्त मंत्री के लिए तीन तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए चार छात्र नेता फार्म ले गए। संकाय प्रतिनिधि के लिए आठ नामांकन पत्र बिके। चुनाव अधिकारी डॉ.जगदीश्वर द्विवेदी ने बताया कि नामांकन 11 से दो बजे के बीच होगा। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में दिन में 10 से 12 बजे के बीच नामांकन होगा।

सीएमपी में आचार संहिता तार-तार
कुल 69 नामांकन, अध्यक्ष के लिए 17 और महामंत्री पद पर 11 ने भरा पर्चा
दिन भर लगा रहा जाम, परेशान हुए लोग, हैंडबिल से पटीं सड़कें
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। दो दिन में कुल 69 छात्र नेताआें ने नामांकन किया। सबसे अधिक 17 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए हुए हैं। नामांकन के दौरान आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। इसकी वजह से कॉलेज के सामने जाम लगा रहा और लोग काफी परेशान हुए।
बुधवार और बृहस्पतिवार को चली प्रक्रिया में उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए 11-11, संयुक्त मंत्री के आठ तथा सांस्कृतिक सचिव के पांच विद्यार्थियों ने नामांकन किया। संकाय प्रतिनिधि के लिए कला से आठ, वाणिज्य से तीन, विज्ञान से पांच नामांकन हुए। विधि संकाय प्रतिनिधि के सिर्फ राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन किया। इस तरह से कुल 69 विद्यार्थियों ने दावेदारी की है। हालांकि ,कुल 79 फार्म बिके थे। नामांकन के दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र नेताओं और समर्थकों का भारी जमावड़ा रहा। पाबंदी के बावजूद लगातार वाहन जुलूस भी निकलते रहे। इसकी वजह से उधर से गुजरने वालों को परेशानी तो हुई ही। इस दौरान वे आशंकित भी रहे। हालांकि परिसर में परिचय पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था लेकिन जुलूस निकलने और नारेबाजी का क्रम कैंपस में भी जारी रहा।

प्रमुख पदों पर छात्राओं ने भी की दावेदारी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में इस बार छात्राओं में भी खासा उत्साह दिख रहा है। खास यह कि सांस्कृतिक सचिव को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए उन्होंने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह, उपाध्यक्ष के लिए आस्था मिश्रा एवं श्वेता सोनकर, महामंत्री के लिए अंकिता राय और संयुक्त मंत्री के लिए अनुराधा यादव तथा आकांक्षा ने नामांकन किया है।


सीएमपी में दावेदार
अध्यक्ष- अतुल यादव, शाह फैसल, ऋषभ कुशवाहा, हिमांशु सोनकर, विकास त्रिपाठी, आलोक विक्रम सिंह, आदित्य सिंह, प्रियंका सिंह, विक्रांत सिंह, विशाल सिंह, अतुल प्रताप सिंह, योगेश्वर शुक्ला, प्रिंस सिंह, राहुल कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, विष्णु शुक्ला, अमित कुमार सिंह। उपाध्यक्ष- कृष्ण कांत पाठक, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रखर पटेल, कामेश्वर कुमार सोनकर, आस्था मिश्रा, रितेश राज, प्रवीण कुमार मिश्रा, कृपा शंकर, पवन कुमार पटेल, प्रवीण कुमार, श्वेता सोनकर। महामंत्री - राहुल तिवारी, अभिनव तिवारी, विशाल सिंह, सुधीर कुमार यादव, सुजीत कुमार मिश्रा, शुभम भारतीया, अमित कुमार सिंह, संदीप यादव, राजेंद्र कुमार, अंकिता राय, सुजीत मिश्र। संयुक्त मंत्री - विष्णु कुमार केशरवानी, अनुराधा यादव, अंकुर गुप्ता, अर्जुन सोनकर, सुभाष चंद्र, अर्जुन सिंह, शिव ओम यादव, आकांक्षा। सांस्कृतिक सचिव - रंजन कुमार, मनोज कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, अवधेश कुमार पांडेय, विमुक्ति त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed