फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enlarged booth 333 in Allahabad

इलाहाबाद में बढ़े 333 बूथ

Mon, 25 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Enlarged booth 333 in Allahabad
चुनाव - फोटो : Bureau
जिले की जनसंख्या के साथ वोटरों की संख्या भी बढ़ी है और इसी वजह से इलाहाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथों की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया। जिले में 333 नए बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन ने राजनीतिक दलों को बूथों की सूची सौंपकर उनसे दावे एवं आपत्तियां मांगी हैं। इनका निस्तारण करने के बाद प्रस्तावित सूची निर्वाचन अयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद आयोग बूथों की फाइनल सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में इलाहाबाद में 3911 बूथ बनाए गए थे। बाद में आयोग के निर्देश पर 82 अतिरिक्त बूथ बनाए गए। यानी कुल 3993 बूथों पर मतदान हुआ। आयोग की मंशा है कि इस बार समय से बूथों का निर्धारण कर दिया जाए ताकि चुनाव करीब आने पर अतिरिक्त बूथों के लिए माथापच्ची न करनी पड़े और वोटरों को भी दिक्कत न हो। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में 4326 बूथ चिह्नित कर लिए हैं, सो इस बार 333 बूथ बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


बूथों के बढ़ने की एक वजह यह भी है कि जिस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक थी, वहां अभी से अतिरिक्त बूथ की स्थापना कर दी गई है। इन बूथों की सूची दलों को सौंपकर उनसे दावे एवं आपत्तियां मांगी गई हैं ताकि किसी बूथ में कोई कमी न रह जाए और वोटरों को भी दिक्कत न हो। सर्वाधिक 425 बूथ शहर उत्तरी में हैं। वहीं, शहर पश्चिमी में 414 और शहर दक्षिणी में 366 बूथ हैं। सबसे कम 328 बूथ कोरांव विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा फाफामऊ में 347, सोरांव में 363, प्रतापपुर में 361, हंडिया में 353, मेजा में 317, करछना में 333 और बारा विधानसभा क्षेत्र में 335 बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed