{"_id":"6952e973ddf695e0f307541f","slug":"enjoy-boating-among-the-fountains-allahabad-news-c-417-1-nan1011-2216-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फव्वारों के बीच उठाइए बोटिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फव्वारों के बीच उठाइए बोटिंग का लुत्फ
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार और वार्ड नंबर 11 दानियालपुर स्थित प्राचीन सगरा तालाब अब बदहाली को पीछे छोड़ विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी वंदन योजना के तहत करीब 1.46 करोड़ रुपये की लागत से तालाब का कायाकल्प शुरू हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन अप्रैल माह तक निर्माण कार्य पूरा करा लेगा। इसके बाद लोग फव्वारों के बीच बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
सौंदर्यीकरण के बाद तालाब में फव्वारों व बोटिंग का आनंद मिल सकेगा। तालाब के घाटों की सीढ़ियों पर आकर्षक पत्थर लगाए जाएंगे। वहीं, किनारों पर लोगों के बैठने के लिए स्टील की कुर्सियां लगाई जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए परिसर में आधुनिक झूले भी होंगे। तालाब की चहारदीवारी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए ग्रीन पाथवे भी तैयार किया जाएगा।
परियोजना के तहत रंगाई के बाद दीवारों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। तालाब के ठीक बगल में स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक पक्का हवन कुंड बनाया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों व बैठक के लिए एक सुसज्जित मीटिंग हॉल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
- क्या कहते हैं जिम्मेदार
- सगरा तालाब को आदर्श पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, अप्रैल माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
- पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, लालगोपालगंज।
- सगरा तालाब कस्बा की ऐतिहासिक पहचान है। यह केवल एक तालाब नहीं, हमारी संस्कृति का दर्पण है। काली मंदिर में हवन कुंड और जनता के लिए मीटिंग हाॅल की प्राथमिकता थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
- जुलेखा, अध्यक्ष, नगर पंचायत, लालगोपालगंज
रूपरेखा
- अप्रैल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा सगरा तालाब।
- तालाब के बीच लगेगा आकर्षक फव्वारा, बोटिंग की सुविधा होगी।
- मॉर्निंग वॉक के लिए नेचुरल घास बिछाकर बनाया जाएगा पाथवे।
- मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का हवन कुंड बनेगा।
- दीवारों पर उकेरी जाएंगी धार्मिक व सांस्कृतिक कलाकृतियां।
- जनसामान्य की बैठकों के लिए मीटिंग हॉल बनेगा।