फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engaged dip, worshiped Bhaskar

लगी डुबकी, पूजे गए भास्कर

Thu, 25 Jan 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Engaged dip, worshiped Bhaskar
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अचला सप्तमी पर बुधवार को संगमनोज समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने आरोग्यता की कामना से गंगाजल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। तीर्थपुरोहितों की देखरेख में गंगा, सूर्य एवं माधव पूजन करने के बाद यथाशक्ति दान भी किया। पर्व पर मेला क्षेत्र दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा, काली सड़क, त्रिवेणी मार्ग, खाक चौक, महावीर मार्ग स्थित संतों के शिविरों में गुुरु पूजन के लिए भक्तों शिष्यों का तांता लगा रहा। कल्पवासियों ने गंगा स्नान, पूजन के बाद सत्यनारायण की कथा सुनी गई। त्रिवेणी रोड स्थित जगद्गुुरु रामसुभगदास बिनैका बाबा के शिविर में अनेक अनुष्ठान हुए। वस्त्र दान किए गए। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद, स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, महामंडलेश्वर सतुआबाबा संतोष, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम आदि के शिविर में भी गुरु पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


अचला सप्तमी पर तीर्थपुरोहितों ने विधिविधान से गंगा पूजी। तीर्थपुरोहितों के अनुसार मोक्षदायिनी की कृपा से माघ मेला के बड़े स्नानपर्व सकुशल संपन्न हो गए। बड़ी संख्या में यजमानों के आने से उन पर भगवती गंगा की कृपा बरसी है। पूजा करने वालों में रविबाबू शर्मा, मनीष पांडेय, विनोद पाठक, सुधांशु पांडेय समेत बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित थे। माघ मेला में बारह वर्षों से कल्पवास कर रहे कल्पवासियों ने अचला सप्तमी पर शैय्यादान किया। तीर्थ पुरोहितों के निर्देशन में कल्पवास के कई सरोकार भी पूरे किए। तीर्थ अनूप त्रिपाठी निशान पीली कोठी के सेक्टर पांच स्थित शिविर में कल्पवास कर रहे विदिशा से आए मणिशंकर ने अचला सप्तमी पर शैय्यादान किया और सत्यनारायण की कथा सुनी। सुधांशु पांडेय निशान छींट का झंडा के यहां जबलपुर से आए राधेश्याम पोद्दार ने कल्पवास के 12वर्ष पूरे होने पर शैय्यादान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed