फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encounter specialist Radheshyam Trivedi passed away, criminals used to fear after hearing his name

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राधेश्याम त्रिवेदी का निधन, कभी नाम सुनकर खौफ खाते थे अपराधी

Sun, 16 May 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 May 2021 01:32 AM IST
सार

  • एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का 71 वर्ष की आयु में निधन, सीतापुर स्थित पैतृक घर में ली अंतिम सांसें

विज्ञापन
Encounter specialist Radheshyam Trivedi passed away, criminals used to fear after hearing his name
prayagraj news : राधेश्याम त्रिवेदी फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

विस्तार

1995 से लेकर 2003। लगभग एक दशक का यह समय जिले में रहने वाले अपराधियों के लिए बेहद कठिन या यूं कहें तो दुरुह हो गया था। इसकी सबसे बड़ी वजह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले इंस्पेक्टर राधेश्याम त्रिवेदी थे। शहर कोतवाल समेत जिले के कई थानों की कमान संभालने के दौरान उन्होंने बड़े-बड़े अपराधियों को नाको चने चबवा दिए। यही वजह थी कि शनिवार को इस जांबाज पुलिसकर्मी के निधन की खबरें आईं तो शहरियों के जेहन में फिर से उनके बहादुरी के किस्सों की यादें ताजा हो गईं। 
विज्ञापन


पूर्व इंस्पेक्टर ने शनिवार को 71 साल की आयु में सीतापुर जनपद स्थित पैतृक आवास में अंतिम संासें लीं। अपने सेवाकाल में वह करीब एक दशक तक इलाहाबाद में तैनात रहे। इस दौरान कीडगंज, नैनी व कोतवाली समेत शहर के कई थानों के प्रभारी भी रहे। अपनी कड़कमिजाज कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व इंस्पेक्टर अपराधियों के लिए काल बने रहे। यूं तो उन्होंने ढेरों अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया लेकिन उनका सबसे चर्चित एनकाउंटर 2001 में रहा जिसमें उन्होंने पेशी पर जाने के दौरान फरार हुए दो बंदियों को जवाबी फायरिंग में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि 2001 में नैनी जेल से बंदी पेशी पर ले जाए जा रहे थे। अभी प्रिजन वैन बैरहना इलाके में ही पहुंची थी कि पांच कैदी प्रिजन वैन से कूदकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने जिले के अफसरों के भी होश उड़ा दिए थे। फरार बंदियों को पकड़ने की जिम्मेदारी जिले के सबसे तेजतर्रार इंस्पेक्टर राधेश्याम त्रिवेदी को सौंपी गई। जो अफसरों के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरे। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने साउथ मलाका में हुए मुठभेड़ में फरार दो बंदियों को ढेर कर दिया जबकि तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भी अपराधियों को सबक सिखाने की उनकी कई घटनाएं खासा चर्चित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed