{"_id":"66d3b1441709f47824050844","slug":"employment-fair-now-on-4th-chief-minister-will-inaugurate-allahabad-news-c-3-1-ald1023-446686-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रोजगार मेला अब चार को, मुख्यमंत्री करेंगे उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रोजगार मेला अब चार को, मुख्यमंत्री करेंगे उद्धाटन
विज्ञापन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तीन के बजाय चार सितंबर को आएंगे। वह फूलपुर स्थित इफको में वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में मेले की तारीख भी चार सितंबर कर दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का अब तक प्रोटोकाॅल नहीं आया है। ऐसे में अफसर कुछ बोल नहीं रहे हैं।
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले सरकार की युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लोगों को भी साधने की कोशिश है। आयोजन में किसी तरह की खामी नहीं रहने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को डीसीपी यमुनापार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया।
मेले के उद्घाटन के लिए आ रहे मुख्यमंत्री शहर में करीब चार घंटे रहेंगे। वह दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 525 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। सीएम का सभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा वह महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा तथा निरीक्षण भी कर सकते हैं। इन सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
000
रोजगार मेले में लावा, अमेजन समेत 50 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
कंपनियों एवं रिक्तियों की सूची को दिया जा रहा अंतिम रूप
नंबर गेम
10 हजार से अधिक का चयन संभावित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फूलपुर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले वृहद रोजगार मेले में युवाओं को बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। इसमें कई बड़ी कंपनियों ने आने और भर्ती करने की घोषणा की है। कंपनियों एवं रिक्तियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर घिरी सरकार की मेले पर विशेष नजर है, इसलिए कई प्रमुख कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। एलआईसी, लावा इंटरनेशनल, अमेजन, फ्लिपकार्ट और वर्धमान समेत 50 से अधिक कंपनियों ने मेले में शामिल होने की हामी भरी है। कौशल विकास मिशन के अफसरों के अनुसार, मेले के लिए सौ से अधिक कंपनियों ने संपर्क किया है लेकिन प्रमुख कंपनियों को ही आमंत्रित किया जा रहा है।