फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees posted in Mahakumbh will be seen in uniform for the first time

Prayagraj News: पहली बार यूनिफार्म में दिखेंगे महाकुंभ में तैनात कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Employees posted in Mahakumbh will be seen in uniform for the first time
सीएम ने कहा- द्वादश माधव-भरद्वाज मुनि कॉरिडोर की भव्यता से लौटेगा पुरातन वैभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाकुंभ के जरिये दुनिया के समक्ष स्वच्छता-सुरक्षा और सुव्यवस्था का नया मॉडल प्रस्तुत करने का अफसरों को निर्देश दिया। सीएम का कहना था इस बार कई नए प्रयोग भी होंगे। पहली बार महाकुंभ में तैनात कर्मचारियों को यूनिक कोड जारी होगा। बिजली, जलकल और सफाई विभाग के कर्मचारी यूनिफार्म में होंगे। सबको नेम प्लेट से पहचाना जा सकेगा।

सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, उद्यमियों, अलग-अलग संस्थाओं, अखाड़ा परिषद , संतों और आश्रमों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद होना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े हुए विभागों के साथ भी यह प्रयास आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि द्वादश माधव और भरद्वाज आश्रम प्रयागराज की पहचान है, इसलिए इस बार हमें यहां की भव्यता पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि हम इनकी पुरातन पहचान व वैभव वापस दिला सके।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नाविकों को प्रशिक्षण देकर लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनके साथ बैठक कर एक रेट फिक्स किया जाए, ताकि कुंभ के दौरान संगम दर्शन में सहूलियत हो सके। उन्होंने सफाई, जलकल, विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराने, उन्हें नेम प्लेट, यूनिफार्म के साथ पहचान के लिए यूनिक कोड़ जारी करने के लिए कहा। ताकि, कौन कर्मी किस प्रकार का कार्य कर रहा है, इसकी पहचान हो सके। इस कुंभ को एक भव्य, दिव्य व ग्रीन कुंभ के रूप में स्थापित करना है, इसके लिए अभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




000



घरों के ऊपर लगे बड़े होर्डिंग हटाकर डिस्प्ले बोर्ड लगाएं

प्रयागराज। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के अंदर प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग के स्थान पर नगर निगम की ओर से पीपीपी मोड पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। ताकि, एक ही डिस्प्ले बोर्ड पर कई विज्ञापन एक साथ प्रसारित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई, लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए घरों के ऊपर जो बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए है, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

इनसेट

ध्यान रखें...अंतिम क्षणों में प्लेटफार्म परिवर्तन न किया जाए

प्रयागराज। रेलवे की परियोजनाओं की समीक्षा में सीएम ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और मेले में आने वाले बुजुर्गों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिस ट्रेन को जिस प्लेटफार्म पर आने की सूचना प्रसारित की जाए, वह ट्रेन उसी प्लेटफार्म पर ही आए। अंतिम समय में प्लेटफार्म में परिवर्तन न किया जाए।



मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आए पुलिस

प्रयागराज। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण देना है। इसके लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण के लिए एआई टूल और साफ्टवेयर का प्रयोग बेहतर तरीके से किया जाए। उन्होंने महाकुंभ में एआई तकनीकी का प्रयोग कर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गणना किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस का अच्छा व्यवहार हो, इसके लिए अच्छे ढंग से प्रशिक्षित किए जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए महाकुंभ के तहत लगाई जाने वाली बसों की संख्या व पार्किंग के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि सात हजार बसें कुंभ मेला क्षेत्र की सड़कों पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा 550 शटल बसें भी चलेंगी।




000



माफिया से मुक्त भूमि पर बनेगा महिला संरक्षण गृह

क्रासर
गरीब आवास योजना के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का सीएम ने पीडीए को दिया निर्देश

प्रयागराज। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के पास माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर मथुरा में बने कृष्णा कुटीर की तरह बेहतरीन महिला संरक्षण गृह बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश पीडीए के अफसरों को दिया। सीएम ने कहा कि ऐसा महिला संरक्षण गृह बनाया जाए, जिसमें वृद्ध, निराश्रित महिलाओं के साथ वे बच्चियां जो पारिवारिक प्रताड़ना व अन्य कारणों से घरों से निकलकर बिछड़ जाती है, वे वहां रह सकें। ऐसी महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जिस तरह माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए थे, उसी प्रकार नए सिरे से मुक्त जमीन पर गरीबों के लिए और आवास बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed