फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees beaten up due to power failure

Prayagraj News: बिजली गुल होने पर कर्मचारियों से मारपीट

Wed, 30 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 30 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Employees beaten up due to power failure
कल्याणी देवी उपकेंद्र के बिजलीकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली गुल होने से नाराज एक दुकानदार ने अपने साथियों संग मारपीट की है। पुलिस माैके पर पहुंची तो उन्हें भी धमकाया गया। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अतरसुइया पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से कौशाम्बी के रहने वाले वीरेंद्र कुमार कल्याणी देवी उपकेंद्र में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात शाॅर्ट सर्किट से कई मोहल्ले की बिजली गुल हो गई थी। इस दाैरान साथी बिजलीकर्मी शिवकुमार, अशोक यादव, नरेंद्र कुमार और अजय भारतीया को लेकर ट्रांसफॉर्मर ठीक करने गया। मरम्मत के दौरान शट डाउन लिया गया। तभी एक कैफे संचालक पहुंचा और तुरंत बिजली चालू करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

उसे बताया गया कि मरम्मत के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी। आरोप है कि इस दाैरान उसने अशोक के आंखों को चोटिल कर दिया। जबकि,वीरेंद्र को भी मारपीट में चोटें आई। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया। एसडीओ कल्याणी देवी राकेश कुमार पाल ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए अतरसुइया थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed