फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employees agitated against beating of XEN, adamant on arrest of BJP MLC

प्रयागराज : एक्सईएन की पिटाई के विरोध में भड़के कर्मचारी, भाजपा एमएलसी की गिरफ्तारी पर अड़े

Sat, 09 Apr 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 09:42 PM IST
सार

बिजली चोरी के मामले में कटे कनेक्शन को जोड़ने से इंकार करने के बाद समर्थकों के साथ एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर एक्सईएन के साथ मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। इस मामले में 24 घंटे बाद भी एमएलसी पर प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों ने शनिवार को काम ठप कर दिया।

विज्ञापन
Employees agitated against beating of XEN, adamant on arrest of BJP MLC
Prayagraj News : भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल को दफ्तर में घसीटकर पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज बिजली अभियंताओं और कर्मियों ने शनिवार को काम ठप कर दिया। इस दिन नाराज कर्मियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के निर्देश की अनदेखी करते हुए बिलों की वसूली के अलावा चोरी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों को रोक दिया।

विज्ञापन




बिलिंग के काउंटर बंद रहे। घटना के विरोध में अभियंताओं और कर्मचारियों ने हाइडिल परिसर में धरना दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन और अभियंता संगठन ने कार्य बहिष्कार की धमकी भी दी।
विज्ञापन




बिजली चोरी के मामले में कटे कनेक्शन को जोड़ने से इंकार करने के बाद समर्थकों के साथ एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पर एक्सईएन के साथ मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। इस मामले में 24 घंटे बाद भी एमएलसी पर प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों ने शनिवार को काम ठप कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने घटना की निंदा की

एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बिजली अभियंताओं ने हाइडिल कॉलोनी के सभागार में बैठक की। इस दौरान एमएलसी और उनके समर्थकों की ओर से की  गई मारपीट की घटना की निंदा की गई। साथ ही बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के अलावा राजस्व वसूली अभियान, बकायेदारों के कनेक्शन काटने के अभियान रोक दिए गए।



राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय प्रताप तिवारी ने इस घटना को बेहद अफसोसजनक बताया। उन्होंने चेताया कि अगर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती तो अभियंता बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान किसी भी तरह के फाल्ट की मरम्मत नहीं की जाएगी। साथ ही बिलिंग और अन्य कार्यों को भी स्थगित कर दिया गया।



इसी तरह राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले जेई संवर्ग के अभिंताओं ने भी बैठक कर मारपीट की घटना के लिए जिम्मेदार एमएलसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने के लिए आवाज उठाई। जूनियर इंजीनियरों ने भी एक स्वर से कहा कि एमएलसी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह काम नहीं करेंगे।



उधर, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी यूनियन भी इस आंदोलन में कूद गई है। यूनियन के संयोजक जवाहर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि जबतक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तबतक कर्मचारी फील्ड में नहीं जाएंगे। फिलहाल एफआईआर दर्ज न होने से अभियंताओं और कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

पिटाई प्रकरण पर मंडलायुक्त से फिर मिले मुख्य अभियंता, मिला आश्वासन
एक्सईएन की पिटाई प्रकरण में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए शनिवार की शाम मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने मंडलायुक्त संजय गोयल से मुलाकात की। इस घटना को लेकर बिजली विभाग के अफसरों की 24 घंटे के भीतर मंडलायुक्त से यह दूसरी मुलाकात थी। इस दौरान मंडलायुक्त ने डीएम संजय खत्री से भी वार्ता की और इस प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्य अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता आरके सिंह और अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed