फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Emphasis on girls' empowerment in the annual calendar.

Prayagraj News: वार्षिक कैलेंडर में बालिकाओं के सशक्तीकरण पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on girls' empowerment in the annual calendar.
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से मीना मंच का वार्षिक गतिविधि कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत जुलाई से मार्च तक प्रत्येक माह विषयवार गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


कैलेंडर के अनुसार, विद्यालयों में बालिकाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य व स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का महत्व, बाल सुरक्षा, जीवन कौशल और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इनमें गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, नाटक, रैली, शपथ ग्रहण, समूह चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर आयोजित कर उनका मूल्यांकन किया जाए। साथ ही छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक और नेतृत्व के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed