फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electronic Complex Inc., 15 Shops Burning

प्रयागराज में इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स में आग, 15 दुकानें राख

Mon, 01 Jul 2019 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Electronic Complex Inc., 15 Shops Burning
Electronic Complex Inc., 15 Shops Burning - फोटो : CITY DESK
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पलेक्स में लगी आग से 15 दुकानें राख
विज्ञापन

तीन करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका
पांच घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू
भोर में धुआं फैलने पर हुई लोगों को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शाहगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स में सोमवार को भीषण आग लग गई। इसमें कुल 15 दुकानें व गोदाम राख हो गए जिसमें रखा तीन करोड़ से ज्यादा का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोर में पांच बजे के करीब लगी आग बुझाने में फायरकर्मियों को करीब पांच घंटे का समय लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।
शाहगंज में पुलिस चौकी के पास ही मैक मार्केट के नाम से शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना हुआ है। दो मंजिला इस भवन में 36 दुकानें हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचे जाते हैं। भूतल व पहले तल पर दुकानें हैं और दूसरी मंजिल पर बने कमरों में व्यापारियों ने गोदाम बना रखे हैं। रोज की तरह रविवार रात भी सभी दुकानें बंदकर घर चले गए। भोर में करीब 4.30 बजे तार जलने की भीषण दुर्गंध से आसपास रहने वालों की नींद खुली। बाहर आकर देखने पर मार्केट से भीषण धुआं उठता दिखाई दिया तो लोग घबरा गए। सूचना दी गई तो व्यापारी भी पहुंच गए। भीतर जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी। सूचना दी गई तो शाहगंज पुलिस के साथ ही करीब छह बजे फायरब्रिगेड पहुंची। हालांकि गली संकरी होने की वजह से दमकल को करीब 400 मीटर दूर ही रुकना पड़ा। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्र व उनकी टीम ने किसी तरह पाइप के सहारे बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि आग हर बीतते वक्त के साथ फैलती ही जा रही थी। देखते ही देखते पहले तल से आग की भीषण लपटेें उठने लगीं। तब तक बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए थे। हालात काबू न होते देख मौके पर दमकल की और गाड़ियां बुलाई गईं। जिसके बाद एक-एक कर दमकल की तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तब तक 15 दुकानों में रखा सामान पूरी तरह राख हो चुका था। व्यापारियों ने बताया कि घटना में तीन करोड़ से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया है। फायरकर्मियाें ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किंट माना जा रहा है।
विज्ञापन

इनका हुआ नुकसान
पुलिस ने पूछताछ की तो व्यापारियों ने बताया कि पहले तल पर स्थित छह दुकानें और ऊपर स्थित एक बड़े समेत कुल नौ गोदामों में आग लगी। जिनमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पहले तल पर स्थित बालाजी एजेंसी की चार दुकानें व द्वितीय तल पर स्थित उनके बड़े गोदाम में आग लगी जिनमें 60 से 70 लाख का नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा शालीमार इलेक्ट्रिकल के आरिफ मसूद उर्फ मो. अर्शी निवासी करेली ने बताया कि उनकी पहले तल पर स्थित दो दुकानें और ऊपर स्थित गोदाम जलकर राख हो गए जिनमें 25-30 लाख का नुकसान हुआ। इसी तरह दरोगा जी उर्फ मो. हिसान, वीरेंद्र साहू व हफीज की दुकानें व गोदाम भी आग की भेंट चढ़ गए। जिनमें लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन की पूंजी राख होते देख बिगड़ी तबियत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपनी आंखों के सामने जीवन भर की पूंजी राख होते देख बालाजी एजेंसीज के अतुल अग्रवाल की तबियत बिगड़ गई। कुछ व्यापारियों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया।
नहीं थे अग्निशमन के उपाय
फायरकर्मियों ने बताया कि बड़ी मार्केट होने के बावजूद यहां आग से बचाव का कोई भी इंतजाम नहीं था। यहां तक कि पूरी बिल्डिंग में फायर इंस्टीग्विशर भी नहीं थे। 36 से ज्यादा दुकानों के बावजूद यहां पानी के टैंक की भी व्यवस्था नहीं थी। नतीजा यह हुआ कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को पानी के लिए करीब 17 राउंड मारने पड़े। एफएसओ लालजी गुप्ता ने बताया कि हर गाड़ी कम से कम चार राउंड पानी लेकर आईं। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
रिहायशी इलाके में कैसे चल रहा था गोदाम
शाहगंज स्थित जिस इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स मेें आग लगी, वह रिहायशी इलाके में स्थित है। जानकारों की मानें तो रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक है। इसके बावजूद बेरोकटोक ऐसा होने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर स्थित दुकानों को व्यापारियों ने गोदाम बना रखा था। जिसमें बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान स्टोर किया गया था। गनीमत रही कि समय रहते अगल बगल के लोगों को जानकारी हो गई और उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचना दे दी। ऐसा न होने पर हादसा और बड़ा हो सकता था।
धमाकों से फैल गई दहशत
प्रत्यक्षदर्शियोें ने बताया कि घटना के वक्त उस समय दहशत फैल गई जब बिल्डिंग के भीतर से धमाकों की आवाज आने लगी। सूत्रों का कहना है कि दूसरे तल पर बने गोदाम मेें केबिल, स्विच, बोर्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ इनवर्टर व बैट्रियां भी रखी थीं। यही वजह रही कि आग की चपेट में आने के बाद बैट्रियों में धमाके होने लगे।

वर्जन
कॉम्पलेक्स के भूतल व पहले तल पर 18-18 दुकानें और द्वितीय तल पर कई गोदाम स्थित हैं। आग का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग भड़की। भवन मालिक को नोटिस जारी कर अग्निशमन के इंतजाम करने को कहा जाएगा।
लाल जी गुप्ता, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed