{"_id":"5d7407618ebc3e01376a84f0","slug":"electricity-rate-allahabad-news-ald2542879167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाएगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाएगी आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी व्यापक आंदोलन चलाएगी। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक वातावरण बनाया जाएगा। यह एलान शनिवार को आप के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने किया। उन्होंने नए ट्रैफिक नियम में निर्धारित जुर्माने को अव्यवहारिक व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। साथ ही इविवि समेत अन्य महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली की वकालत की।
दोपहर बाद सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में आप के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ जल्द ही लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने नए परिवहन नियम और निगमों में गृहकर बढ़ाए जाने की आलोचना की। कहा कि ऐसे नियमों की आड़ में सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। महंगाई में इजाफा हो रहा है अलग से। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। चालू महीने के अंत तक प्रदेश कमेटी गठित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, शिमला श्री, बृजेश सक्सेना, अंजनी कुमार मिश्र, सुमन यादव, सर्वेश यादव, सुनील पांडेय, ललिता अग्रवाल, पूनम वार्ष्णेय, सुनील चौधरी, वसंत लाल बागी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।