फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity personnel surrounded Chief Engineer on XEN case, action should be taken against MLC

प्रयागराज : एक्सईएन प्रकरण पर बिजली कर्मियों ने मुख्य अभियंता को घेरा, एमएलसी के खिलाफ हो कार्रवाई

Mon, 11 Apr 2022 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 10:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अलावा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घंटों घेराव किया।

विज्ञापन
Electricity personnel surrounded Chief Engineer on XEN case, action should be taken against MLC
Prayagraj News : अधिशासी अभियंता की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एक्सईएन की पिटाई प्रकरण में एमएलसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने और उल्टे अफसर के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज होने से बिजली अभियंता और कर्मचारी नाराज हैं। इस प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार का घेराव किया। इस दौरान अभियंताओं ने एमएलसी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को मनगढ़ंत बताते हुए उसे निरस्त कराने की बात कही गई।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अलावा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घंटों घेराव किया। अभियंता संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि एक्सईएन की पिटाई के 24 घंटे बाद उच्चाधिकारियों के दबाब पर एमएलसी पर एफआईआर दर्ज हो सकी थी। लेकिन, एक्सईएन पर भी मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। जबकि, एमएलसी चोरी के कनेक्शन को जोड़वाने का दबाव बनाने गए थे और इसी प्रकरण को लेकर एक्सईएन के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन



अभियंताओं ने मुख्य अभियंता के अलावा मंडलायुक्त, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, डीएम और एसएसपी को भी संयुक्त संघर्ष समिति के फैसले से अवगत कराया गया। अफसरों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एक्सईएन के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घेराव करने वालों में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक जवाहर लाल विश्वकर्मा, अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय प्रताप तिवारी, जूनियर इंजीनियर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीके पांडेय, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री सीबी राय, मनोज गुप्ता समेत कई अभियंता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed