{"_id":"5f0a0a378ebc3e63b3766f25","slug":"electricity-meter-reading-corruption-allahabad-news-ald280790429","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी मीटर रीडिंग से बिजली बिलों में व्यापक गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी मीटर रीडिंग से बिजली बिलों में व्यापक गड़बड़ी
विज्ञापन
electricity meter reading corruption
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-निदेशक कामर्शियल ने बिलिंग एजेंसी को लगाई फटकार, बिलों की गड़बड़ी दूर करने की हिदायत
-बिजली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा, खराब स्मार्ट मीटर बदलने के दिए निर्देश
प्रयागराज। लॉकडाउन के दौरान बिलिंग में व्यापक गड़बड़ी पाई गई है। इस दौरान मनमाने तौर पर मीटर रीडिंग कर लोगों को दोगुना से अधिक बिल भेज दिए गए हैं। शनिवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में इस तरह की शिकायतों की भरमार को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कामर्शियल ओपी दीक्षित ने बिलिंग एजेंसी एन साफ्ट को कड़ी फटकार लगाई। निदेशक ने चेताया कि अगर बिलों की गड़बड़ी जल्द दूर नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खराब स्मार्ट मीटर भी बदलने के निर्देश दिए गए।
हाइडिल सभागार में शाम 3:30 से सात बजे तक चली समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में आई गिरावट और सौभाग्य योजना के तरह गरीबों की झोपड़ियों में उजाला करने की योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर निदेशक कामर्शियल ने नाराजगी जताई। स्मार्ट मीटर में खराबी के साथ ही विद्युत बिलों में गड़बड़ी की हर डिवीजन में शिकायतों की जानकारी दी गई। इस पर निदेशक ने बिलिंग एजेंसी एन साफ्ट के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उनका कहना था कि बिलिंग में गड़बड़ी किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
गलत बिलों में सुधार करने के साथ ही शत प्रतिशत बिलिंग कराने के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही खराब स्मार्ट मीटर को बदलने की भी हिदायत दी। इस मौके पर मुख्य अभियंता ओपी दीक्षित, अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता आनंद पांडेय के अलावा प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशांबी के सभी डिवीजनों के एक्सईएन मौजूद थे।