{"_id":"5d14e4408ebc3e3cc94a60fa","slug":"electricity-checking-campaign-city-news-ald2478701166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग अभियान
विज्ञापन
Electricity news
- फोटो : amar ujala
कसारी-मसारी क्षेत्र में पैंतीस
उपभोक्ताओं पर मुकदमे दर्ज
0 बिजली विभाग की ओर से चला सघन चेकिंग अभियान
0 दस का विद्युत भार बढ़ाया, पांच का टैरिफ बदला गया
0 तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई
प्रयागराज। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को कसारी-मसारी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम ने चकिया, आनंदपुरम कॉलोनी, जागृति चौराहा, श्याम लाल इंटर कॉलेज के पास वाले क्षेत्रों में घर-घर जांच की। इस दौरान विद्युत अधिनियम 135 के तहत विद्युत चोरी के 35 मुकदमे दर्ज कराए गए।
कार्रवाई के तहत दस उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया और पांच उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया। अभियान के दौरान तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये राजस्व की वसूली भी की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में जबर्दस्त तरीके से हडकंप मचा रहा।
अधिशासी अभियंता जीसी यादव के नेतृत्व में गई संयुक्त चेकिंग टीम में अजीत कुमार पटेल उपखंड अधिकारी कसारी मसारी, उमेश कुमार पुलिस निरीक्षक प्रवर्तन दल, अरविंद कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता कसारी मसारी, यूडी शुक्ला अवर अभियंता कालिंदीपुरम, आरपी रजक अवर अभियंता चौफटका, आनंद पांडे अभियंता प्रवर्तन दल सहित टीम में अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी अजीत कुमार पटेल के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं को विद्युत संयोजन नियमित नहीं है, वह अविलंब नियमित करा लें। इसी तरह विद्युत भार एवं मीटर खराब होने की शिकायतें भी दूर करा लें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा।