फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Election of BJP District President can be held any time after December 15.

BJP News : 15 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकता है भाजपा जिलाध्यक्ष का होगा चुनाव, 31 दिसंबर तक होगी घोषणा

Sun, 01 Dec 2024 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 07:30 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई कार्यशाला में गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री व यमुनापार जिला चुनाव अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा ने पार्टी के आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रम व संगठन के चुनाव के बारे में बताया।

विज्ञापन
Election of BJP District President can be held any time after December 15.
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष पद का चुनाव 15 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हो सकता है। पार्टी चुनाव प्रक्रिया 31 दिसंबर के पूर्व संपन्न कराने की तैयारी में है। शनिवार को पार्टी कार्यालय की कार्यशाला में यह बातें साझा की गई। इस दौरान बताया गया कि बूथ अध्यक्ष व बूथ समितियां ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की नींव होंगी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई कार्यशाला में गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री व यमुनापार जिला चुनाव अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा ने पार्टी के आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रम व संगठन के चुनाव के बारे में बताया। कहा कि 26 जनवरी तक गौरव महोत्सव मनाया जाएगा। इसके पूर्व छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि, 25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


कहा कि प्रयागराज महानगर, यमुनापार व गंगापार में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगी। कार्यशाला में यमुनापार अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजेश शुक्ला, अश्वनी सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को बूथ अध्यक्ष बनाएगी भाजपा

भाजपा ने सभी बूथों की कमान युवाओं को सौंपने की तैयारी की है। पार्टी ऐसे युवाओं को बूथ अध्यक्ष बनाएगी, जिनकी उम्र 25 से 35 वर्ष की है। बूथ पर अध्यक्ष समेत 12 सदस्यीय टीम रहेगी। हर बूथ में तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसमें सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हर बूथ पर एक अध्यक्ष, एक मंत्री, एक लाभार्थी प्रमुख, एक मन की बात का प्रमुख, एक व्हाट्सएप ग्रुप का प्रमुख, एक बूथ लेवल एजेंट, तीन महिला कार्यकारिणी सदस्य और तीन अन्य कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

इसके अलावा बूथ की टीम में 30 साधारण सदस्य होंगे। राजेश ने बताया कि बूथ लेवल चुनाव चयन की प्रक्रिया के पश्चात संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल की चुनाव चयन प्रक्रिया शुरू होगी। यह कार्य 15 दिसंबर तक हो जाएगा।

आपसी सहमति एवं सामाजिक समीकरण के आधार पर बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष प्रदेश एवं क्षेत्र संगठन के द्वारा तय किए जाएंगे। इसके बाद जिला अध्यक्ष के लिए संगठन पर्व के चयन प्रक्रिया शुरू होगी। मंडल अध्यक्ष की आयु सीमा 40 से 50 और जिला अध्यक्ष की 50 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed