{"_id":"586e9e694f1c1ba37815b24f","slug":"election-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट को राजधानी का फेरा, नेताओं ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट को राजधानी का फेरा, नेताओं ने जमाया डेरा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भले कर दी है लेकिन इसमें अभी कुछ बदलाव की सुगबुगाहट चल रही है। इस उम्मीद से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी की ओर से दावेदारी करने वाले कई नेता पिछले दो-तीन से लखनऊ में डटे हैं। टिकट की उम्मीद में यह नेता मुख्यमंत्री आवास से विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय और वहीं जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
शहर उत्तरी से संदीप यादव और शहर पश्चिमी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह दोनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूची में शामिल थे, जबकि मुलामय सिंह यादव की ओर से जारी सूची में उत्तरी से श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय एवं पश्चिमी से ज्योति यादव के नाम थे। इसी तरह मुलायम सिंह की सूची में मेजा से मौजूदा विधायक के स्थान पर अशोक कुमार सिंह और हंडिया से मौजूदा विधायक के स्थान पर जोखू लाल यादव का नाम सामने किया गया लेकिन अखिलेश की सूची में दोनों सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही प्राथमिकता दी गई।
अब जिन नेताओं का पत्ता कट चुका है और जो लोग उम्मीदवार बनने की उम्मीद लगाए बैठे थे, वह लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों की मानें तो शहर उत्तरी, मेजा, प्रतापपुर से दावेदारी करने वाले कई नेता लखनऊ में अखिलेश यादव से संपर्क के प्रयास में हैं। हालांकि मेजा और प्रतापपुर सीट पर मौजूदा समय में पार्टी के ही विधायक हैं। ऐसे में इन सीटों पर किसी तरह के बदलाव की संभावना न के बराबर है। शहर उत्तरी से 13 नेताओं ने दावेदारी की थी लेकिन बाजी संदीप के हाथ लगी। लखनऊ में इसी सीट के लिए कई नेता डेरा जमाए हुए हैं। वैसे अखिलेश ने घोषित प्रत्याशियों को क्षेत्र में प्रचार का फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में लखनऊ में डेरा जमाए नेताओं को कितनी सफलता मिलती है, यह अगले कुछ दिन में तय हो जाएगा। हालांकि पार्टी के स्थानीय नेता इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे।