फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   elecetricity news

अटाला में पांच दिन बाद भी नहीं बदले जा सके ट्रांसफारमर

Wed, 04 Sep 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
elecetricity news
elecetricity news
अटाला और मोमिनपुर की जनता बेहाल, मोहर्रम के बीच ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

प्रयागराज। पुराने शहर में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। कमजोर केबल ओवरलोडिंग के चलते बार-बार जल रही है और जले हुए ट्रांसफार्मर समय से बदले नहीं जा रहे हैं। इससे मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अटाला में दो जगहों पर जले ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद मंगलवार को भी नहीं बदले जा सके। मोहर्रम के ताजिया जुलूसों का सिलसिला शुरू होने के बाद बिजली संकट को लेकर लोगों में आक्रोश है।
अटाला में माली पार्क के पास और मोमिनपुर इलाके में पांच दिन पहले जले ट्रांसफार्मर मंगलवार को भी नहीं बदे जा सके। अफसरों का कहना है कि स्टोर में उपलब्धता न होने की वजह से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी समय से नहीं हो पा रही है। इस वजह से जेई-एसडीओ भी लोगों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अटाला व्यापार मंडल के फैयाज अहमद ने बताया कि कल्याणी देवी उपकेंद्र के एसडीओ और जेई से लगातार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। इससे मोहर्रम का सिलसिला शुरू होने के बाद बिजली न होने से कई इलाकों में जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की मांग की गई है, लेकिन अभी तक उपलब्धता न होने की वजह से ऐसी दिक्कत आ रही है। ट्रांसफार्मर को लेकर दिक्कत अकेले अटाला में ही नहीं है। इससे पहले दरियाबाद में भी पांच दिन बाद ट्रांसफार्मर बदला जा सका था। बम्हरौली में भी बीते हफ्ते जले दो ट्रांसफार्मर तीन दिन बाद बदले जा सके थे।
विज्ञापन

बारिश के दौरान फीडरों पर ब्रेकडाउन, शहर की बत्ती गुल
प्रयागराज। बारिश के दौरान मंगलवार को शहर की बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। दोपहर करीब एक बजे के बाद कल्याणी देवी के खुसरो बाग, करेली, करेलाबाग, रामबाग, फोर्ट रोड, म्योहाल के सिविल लाइंस और बेली उप केंद्रों से जुड़े फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टैगोर टाउन में भी ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed