Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly people are punished by climbing 71 stairs for pension, social welfare department is on the third floor

Prayagraj : पेंशन के लिए बुजुर्गों को दी जाती है 71 सीढ़ियों की सजा, तीसरे तल पर है समाज कल्याण विभाग

Thu, 05 Jun 2025 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

विकास भवन में बुजुर्गों के लिए कोई सुविधा नहीं, बल्कि एक चुनौती बन चुका है। भवन की तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए 71 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। न लिफ्ट, न कोई रैंप और न ही बैठने की सुविधा है।

विज्ञापन
Elderly people are punished by climbing 71 stairs for pension, social welfare department is on the third floor
विकास भवन में समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय तीसरे तल पर है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केस-एक

विज्ञापन

तेलियरगंज निवासी शिवनाथ निषाद (73) कहते हैं, मार्च से ही विकास भवन के चक्कर काट रहा हूं। 10 बार आ चुका हूं। पेंशन के बारे में यहां कोई सुनने वाला नहीं है। बैकिंग समस्या बताकर टाल दिया जाता है। पेंशन के लिए बैंक और विकास भवन का चक्कर लगाते-लगाते थक गया हूं।

केस दो

मलाला खुर्द की रहने वाली वृद्धा इंदु कुमारी का कहना है कि एक साल से पेंशन नहीं मिल पा रही है। बेटे ने घर से निकाल दिया है। कार्यालय तीसरी मंजिल पर है। पांच बार आराम करने के बाद यहां तक आई हूं, लेकिन समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। यह कह कर वह रोने लगीं।

विज्ञापन

 

विकास भवन में बुजुर्गों के लिए कोई सुविधा नहीं, बल्कि एक चुनौती बन चुका है। भवन की तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए 71 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। न लिफ्ट, न कोई रैंप और न ही बैठने की सुविधा है। छड़ी के सहारे चलने वाले बुजुर्गों के लिए यह चढ़ाई सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक यातना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय तक आने-जाने के लिए सीढ़ियां उन बुजुर्गों के लिए पहाड़ बन गई हैं, जो वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या लेकर यहां आते हैं। कई बार सांस फूल जाती हैं, चक्कर आने लगता है, फिर भी पेंशन के लिए आना पड़ता है। बुजुर्गों के लिए रैंप, लिफ्ट और हेल्प डेस्क की मांग सालों से उठ रही है, लेकिन लेकिन फाइलें धूल फांकती रही हैं।



 

Trending Videos

नहीं जगीं अफसरों और जनप्रतिनिधियों की संवेदना

विकास भवन स्थित कार्यालय आने वाले अधिकांश बुजुर्गों को ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन न तो किसी अधिकारी की संवेदना जगी और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने ही इस समस्या को लेकर आवाज उठाई। सहसों निवासी रामनरेश बताते हैं कि ऊपर साहब लोग तो खुद एसी कमरे में बैठते हैं, लेकिन जिनके लिए योजनाएं बनती हैं, वो सीढ़ियों पर तड़पते हैं। केदार सोनार ने बताया कि प्रशासन की यह बेरुखी किसी बुजुर्ग की सीढ़ियों पर दम टूटने से मौत होने का इंतजार कर रही है।

यह एक गंभीर समस्या है। इसके समाधान के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे। कार्यालय नीचे शिफ्ट करने के लिए वार्ता की जाएगी। - हर्षिका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed