फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly man injured in a fight during Jaimala ceremony dies in hospital

Prayagraj News: जयमाल के दौरान मारपीट से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

Thu, 14 May 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 14 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in a fight during Jaimala ceremony dies in hospital
थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में मंगलवार को आई बरात में देर रात जयमाल के दौरान पड़ोसियों के साथ कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

खानापुर गांव निवासी लालता प्रसाद बिंद (70) के चचेरे भाई नंदलाल के पोती की मंगलवार को शादी थी। भदोही जनपद के कसियापुर पाली से बरात आई थी। देर रात द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 1:30 बजे रात के करीब लगभग पड़ोसी एवं उनके सहयोगी पहुंच कर जय माल कार्यक्रम में अभद्रता करने लगे। मना करने पर हमलावर हो गए। मारपीट में लालताप्रसाद, सुरेशकुमार, रमेशकुमार घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सीएचसी हंडिया में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लालता प्रसाद को रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। शव लेकर हंडिया कोतवाली पहुंचे परिजनों ने तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग किया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद वह आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट तथा जांच आख्या के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed