{"_id":"696e9bee0cde1dd2ee06f1de","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-naini-news-c-417-1-nan1013-2779-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Tue, 20 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बीदा गांव में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदा गांव निवासी मोहम्मद इलियास (65) पुत्र मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, मोहम्मद इलियास घर के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने निकले थे। सड़क पार करते समय अचानक तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इलियास घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।