फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight years old recruitment included in the calendar, no place for the new one, many other recruitments

UPPSC : कैलेंडर में आठ साल पुरानी भर्ती शामिल, नई को जगह नहीं, कई अन्य भर्तियां भी सूची में शामिल नहीं

Wed, 05 Feb 2025 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

आयोग के कैलेंडर में 17 जुलाई को संगीत वादन (सितार विषय) में प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 और 18 जुलाई को तबला विषय की प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 को प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
Eight years old recruitment included in the calendar, no place for the new one, many other recruitments
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में आठ साल पुरानी परीक्षाओं को शामिल किया गया है, लेकिन नई भर्तियों को जगह नहीं मिल सकी। कैलेंडर में प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 इस साल जुलाई में प्रस्तावित की गई, लेकिन प्रवक्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पांच सौ से अधिक रिक्त पदों पर नई भर्ती को कैलेंडर में जगह नहीं मिल सकी। इसके साथ ही आयोग ने वर्ष 2025 के आखिरी महीने में केवल सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं को कैलेंडर में जगह दी है। कई प्रमुख भर्तियाें को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में 17 जुलाई को संगीत वादन (सितार विषय) में प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 और 18 जुलाई को तबला विषय की प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 को प्रस्तावित किया गया है। आयोग अब आठ साल पुरानी भर्ती कराने जा रहा है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को 562 पदों का अधियाचन भेजा गया था, लेकिन ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू होने के बाद आयोग को अब इन पदों का ऑनलाइन अधियाचन मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

ऐसे में इन पदों से संबंधित नई भर्ती को आयोग के कैलेंडर में जगह नहीं मिल सकी है। इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में आयोग राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विषयों की छह स्क्रीनिंग परीक्षाएं कराएगा। ये परीक्षाएं दो, तीन, चार, नौ, 10 व 11 दिसंबर को प्रस्तावित की गई हैं। ये भर्तियां भी दो साल पुरानी हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 व उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 (अवशेष विषय) को शामिल किया गया है, जो दो से चार साल पुरानी है। कैलेंडर में न तो आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 को शामिल किया गया और न ही वर्ष 2025 की आरओ/एआरओ भर्ती को जगह दी गई है। कैलेंडर में पीसीएस जे भर्ती का भी उल्लेख नहीं है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed