Irctc News in Hindi: 174 दिन बाद सफर पर निकलेंगी हमसफर, जयपुर समेत आठ जोड़ी ट्रेनें
74 दिन के अंतराल के बाद प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर, वंदे भारत, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनें एक बार फिर से जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध होंगी । रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि 12 सितंबर से देशभर में 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इन 40 में से सात जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं एक जोड़ी प्रयागराज छिवकी से गुजरेगी। 10 सितंबर से यात्री इन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
बता दें कि वर्तमान समय देशभर में कुल 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें 30 राजधानी स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं । इस सूची में 80 ट्रेनें अगले शनिवार से शामिल हो जाएंगी। रेलवे द्वारा 12 सितंबर से जो ट्रेन शुरू की जा रही है ,उसमें दिल्ली हमसफर और जयपुर एक्सप्रेस की जहां प्रयागराज जंक्शन से शुरुआत होगी तो वही वंदे भारत एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चौरी चौरा एक्सप्रेस , चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस , स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जंक्शन से गुजरेगी।