{"_id":"5ced6aeebdec22077268ad3a","slug":"eid-market-on-full-of-joy-sells-expected-up-to-50-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का बाजार गुलजार, 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का बाजार गुलजार, 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Tue, 28 May 2019 10:38 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के बाद सुस्त पड़ा मार्केट अब ईद की वजह से गुलजार हो गया है। कपड़ा बाजार को भी ईद से काफी उम्मीदें हैं। मतगणना समाप्त होने के बाद बाजार ने तेजी से रफ्तार भी पकड़ी है। चौक, जवाहर स्क्वायर, रोशनबाग एवं पुराने शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ईद की वजह से अब दुकानें रात 12 बजे तक खुल रही हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अब ईद नजदीक है, इस वजह से मार्केट में भीड़ है। एक अनुमान के मुताबिक ईद के मौके पर शहर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
ईद के मौके पर सबसे ज्यादा रौनक कपड़ा, बर्तन, खानपान और साज श्रंगार की दुकानों पर ही दिख रही है। शाम को रोजा इफ्तार के बाद ही मुस्लिम महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही है। शायद इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से चौक, रोशनबाग, नखास कोहना आदि बाजार रात 12 बजे तक खुल रहे हैं। रात दस बजे के आसपास खरीदारों की भीड़ बाजार में कुछ ज्यादा ही दिख रही है। चौक के कपड़ा व्यापारी विनय अग्रवाल ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लखनवी चिकन के कुर्ता पायजामा की जबर्दस्त डिमांड बनी हुई है। महिलाएं काटन सूट, लांग कुर्ती, प्लाजो को ही पसंद कर रही हैं। उधर तमाम नामचीन दर्जी भी रात भर अपनी दुकान खोल रहे हैं। युवाओं का एक खास वर्ग पठानी सूट को ही ज्यादा तरजीह दे रहा है।
विज्ञापन
जानसेनगंज के विगो टेलर्स के राजेश ने बताया कि पठानी सूट के साथ कुर्ता सिलवाने वालों की लाइन लगी हुई है। हर कोई ईद के पहले डिलेवरी देने की मांग कर रहा है। इस वजह से कारीगर भी बढ़ा दिए गए हैं। राजरूपपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से एसी, फ्रिज की भी बिक्री माहे रमजान में बढ़ी है। बीते कुछ दिनों के दौरान ही शहर में रमजान की वजह से 22 से 25 करोड़ तक का कारोबार हो चुका है।
विज्ञापन
पर्दे, सजावटी सामान, क्राकरी की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
0 ईद के मौके पर लोग एक दूसरे के घर मिलने के लिए जाते हैं। इस वजह से घर की आंतरिक साज सज्जा पर मुस्लिम विशेष ध्यान देते हैं। घर में पर्दों के साथ नई बेडशीट की खूब खरीदी जा रही है। जवाहर स्क्वायर के कारोबारी अनुज ने बताया कि पर्दे की डिमांड इन दिनों ज्यादा है। उधर ठठेरी बाजार के बर्तन व्यापारी उदय कुमार ने बताया तमाम तरह के व्यंजनों को परोसने के लिए क्राकरी ज्यादा खरीदी जा रही है। इसके अलावा डिनर सेट, कप, बाउल, कटलरी सेट एवं अन्य सजावटी सामान भी खूब बिक रहे हैं। खजूर की बिक्री रमजान शुरू होने के पूर्व से ही जारी है। अब ईद नजदीक है तो इस वजह से बादाम, काजू, पिस्ता एवं अन्य मेवा भी खूब बिक रहे हैं। सेंवई की बिक्री भी अब शुरू हो गई है। ईद के दो दिन पहले इसकी बिक्री सर्वाधिक होती है।
ईद तक होने वाला अनुमानित कारोबार
कपड़ा 18 से 20 करोड़
फुटवियर 05 से 08 करोड़
मीट, खजूर 08 से 10 करोड़
सजावटी सामान 04 से 05 करोड़
मेवा, खोवा 02 से 03 करोड़
फल 03 से 05 करोड़
कोल्डड्रिंक 01 से 02 करोड़