फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Effigy of trump burned in protest against visit to India, protest

भारत यात्रा के विरोध में जलाया ट्रंप का पुतला, विरोध-प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Effigy of trump burned in protest against visit to India, protest
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया (एसएफआई), अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस), सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटू)की ओर से सोमवार को संयुक्त रूप से सुभाष चौराहे पर ट्रंप का पुतला दहन करने सहित विरोध-प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सीटू के जिला संयोजक अविनाश कुमार मिश्र ने कहा, भारत सरकार दबाव में अमेरिका के लिए अपने दुग्ध बाजार और पोल्ट्री चिकेन बाजार खोलने जा रही है। साथ ही अनेक फलों के आयात पर टैक्स 100 प्रतिशत से घटाकर दस प्रतिशत करने जा रही है जो कि बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन


एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास स्वरूप ने कहा कि ट्रंप की नीतियां  मजदूर, किसान, महिला और मानवता विरोधी हैं। भारत के प्रति भी उन्होंने कई गलत बयान दिए हैं जो भारत के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है । गायत्री गांगुली ने कहा कि यह यात्रा सीधे तौर पर ट्रंप के भारतीय वोट बटोरने की लालच में है। जिसमें भारत सरकार करोड़ों रुपये फूंक रही है ।
विज्ञापन


हरिश्चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार को भारत की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए तथा किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं को रोकना चाहिए  न कि गुजरात में करोड़ों रुपये की दीवाल खड़ी कर भारत की गरीबी को छिपाना चाहिए । प्रदर्शन में रवि मिश्रा, अवधेश आनंद, संयोजक समाजवादी चिंतन शिविर अनंत बहादुर सिंह यादव, स्वाति गांगुली, एसपी शर्मा, मुन्नीलाल यादव, सीताराम विद्रोही, कुंवर राजन, एसके शर्मा, सूर्या शिवम, मोहन, आलोक, राजन, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed