{"_id":"63c05eb0e8928146dd1ffcad","slug":"educational-youtube-channel-hacked-fir-recovery-email-account-and-mobile-number-also-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शैक्षिक यूट्यूब चैनल हैक, एफआईआर, रिकवरी ईमेल एकाउंट और मोबाइल नंबर भी बदल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शैक्षिक यूट्यूब चैनल हैक, एफआईआर, रिकवरी ईमेल एकाउंट और मोबाइल नंबर भी बदल दिया
Fri, 13 Jan 2023 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:55 AM IST
सार
रोहित ने कर्नलगंज में कार्यालय और अल्लापुर में स्टूडियो खोला था। जहां से रोहित और तमाम शिक्षक यूट्यूब पर कक्षाएं लेते थे। नौ जनवरी की रात तक सब ठीक था। क्लास के बाद रोहित तथा आफिस के लोग चले गए। सुबह जब लॉगिन किया गया तो न यूट्यूब चैनल खुला न ही ईमेल।
विज्ञापन
YouTube
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज स्थित एक शैक्षिक यूट्यूब चैनल को किसी हैकर ने हैक कर लिया। यूट्यूब चैनल से बड़ी संख्या में छात्र जुड़े हुए हैं। टेक्निकल टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन रिकवरी नहीं हो पाई। डीसीपी क्राइम से शिकायत के बाद कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लोहगरा के रहने वाले रोहित केसरवानी ने सात साल पहले पार्थ एजूकेशन के नाम से यूट्यूब चैनल बनाया था। धीरे धीरे बड़ी संख्या में छात्र जुड़ गए।
विज्ञापन
रोहित ने कर्नलगंज में कार्यालय और अल्लापुर में स्टूडियो खोला था। जहां से रोहित और तमाम शिक्षक यूट्यूब पर कक्षाएं लेते थे। नौ जनवरी की रात तक सब ठीक था। क्लास के बाद रोहित तथा आफिस के लोग चले गए। सुबह जब लॉगिन किया गया तो न यूट्यूब चैनल खुला न ही ईमेल। हैकर ने चैनल के साथ साथ ईमेल भी हैक कर लिया था। इतना ही नहीं, जीमेल पर होने वाले टू स्टेप वेरीफिकेशन को भी हैकर ने बदल दिया था। टेक्निकल टीम ने काफी प्रयास किया लेकिन रिकवरी नहीं हो पाई। 10 जनवरी को डीसीपी क्राइम को शिकायत की गई। इसके बाद कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन