फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   educational news allahabad

Prayagraj News: परिषदीय स्कूलों में आठवीं के छात्र सीखेंगे ग्राफिक डिजाइनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
educational news allahabad
प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही रोजगार परक शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें बच्चों को कोरल ड्रॉ से लेकर अन्य चीजें पढ़ाई जाएंगी। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में कक्षा आठ के बच्चों को नए सत्र से ग्राफिक डिजाइनिंग पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों में कक्षा आठ के बच्चों को भी शुरू से ही ग्राफिक डिजाइनिंग पढ़ाने की तैयारी है। राज्य शिक्षा संस्थान की तरफ से इसके लिए तैयार कराए गए पाठ्यक्रम को शासन से मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन

नए सत्र 2024-25 से इसे लागू करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। कक्षा आठ के बच्चों को कंप्यूटर ग्राफिक्स के अंतर्गत डिजिटल कोलाज पेंटिंग, इलस्ट्रेटर, कोरल ड्रॉ आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपशिक्षा निदेशक और समन्वयक राज्य शिक्षा संस्थान डॉ. दीप्ती मिश्रा ने बताया कि डिजिटल माध्यम से नित नए आयाम जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी के जरिये थ्रीडी और टूडी चित्रों को बनाने के साथ ही कलाकार एनिमेशन में भी सक्षम होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चित्रकला विषय में कंप्यूटर ग्राफिक्स के व्यवसायिक उपयोग को शामिल करते हुए मॉड्यूल को विकसित किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

तैयार कराए गए पाठ्यक्रम में कंप्यूटर के परिचय और कला में उपयोगिता, कंप्यूटर के अंग, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर ग्राफिक्स की अवधारणा एवं सिद्धांत, कंप्यूटर ग्राफिक्स के प्रकार और व्यावसायिक उपयोग, संयोजन, इमेज प्रोसेसिंग, वेक्टर और रॉस्टर इमेज में प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर, एमएल पेंट, फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, पेज मेकर, कोरल ड्रॉ, फ्लैश 2डी, आउटपुट पब्लिशिंग, फ्लैश 2डी एनिमेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed