फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   education news prayagraj

Prayagraj News: संपादित... नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली पर मिलेगी वेतन की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
education news prayagraj
प्रयागराज। सूबे के माध्यमिक स्कूलों में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली पर वेतन की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेश माध्यमिक ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम और द्वितीय को निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विज्ञापन संख्या 2016 और 2021 के अंतर्गत एलटी ग्रेड और प्रवक्ता पदों पर चयनित जिन शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, लेकिन उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय से अभी पूरी नहीं हुई है। उन शिक्षकों से शपथपत्र लेकर दीपावली पर उनका वेतन जारी कर दें। गौरतलब है कि दोनों ही विज्ञापन में चयनित शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र की अभी जांच चल रही है। शिक्षक संगठनों ने ऐसे शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग की थी। इसी को देखते हुए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed