फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   education news

यूपी बोर्ड ने संवेदनशील जिलों की सूची जारी की

Mon, 02 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 में गड़बड़ी रोकने के लिए शासन ने प्रदेश के 31 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों में कोडिंग वाली कॉपियां लागू करने का फैसला किया है। यूपी बोर्ड सचिव शैल यादव ने बताया कि शासन के इस फैसले के बाद गवर्नमेंट प्रेस को कोड वाली कॉपी छापने के लिए कहा जाएगा। बताया कि शासन की ओर से घोषित सूची में सबसे अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 12 जिले वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय और सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े हैं।
विज्ञापन


वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोंडा, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, भदोही, संतकबीरनगर, सिद्घार्थ नगर, कुशीनगर शामिल हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज शामिल हैं। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन इलाहाबाद, कौशांबी, हरदोई, कानपुरनगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट शामिल हैं।
विज्ञापन


सबसे कम संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील जिले बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन हैं। इसके तहत शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, संभल शामिल हैं। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा फरवरी के पहले पखवारे से शुरू करने की तैयारी है। परीक्षा की तिथि सात फरवरी से 15 फरवरी के बीच पड़ने की संभावना है। चार नवंबर के बाद परीक्षा तिथि के बारे में फैसला हो सकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा पिछले वर्ष की भांति इस बार भी परीक्षा लगभग 40 दिन में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed