Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   education news

Prayagraj News: सदस्यों के इंतजार में अटकी है टीजीटी-पीजीटी 2022 भर्ती

Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
education news
सदस्यों के इंतजार में अटकी है टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2022
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्तमान में सदस्य विहीन है। 8 अप्रैल 2022 को सभी पांचों सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ। नए सदस्यों के इंतजार में आठ माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन नियुक्ति नहीं हुई। इसके चलते टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2022 अटकी हुई है। आवेदन लेने के छह माह बाद भी चयन बोर्ड परीक्षा तिथि नहीं घोषित कर सका है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सभी पांच सदस्यों का कार्यकाल 8 अप्रैल 2022 को पूरा हो गया। इसके बाद सदस्यों के लिए आवेदन लिए गए हैं, लेकिन अभी तक सदस्य नियुक्त नहीं हुए। इस बीच चयन बोर्ड ने जून में टीजीटी-पीजीटी 2022 का विज्ञापन जारी कर दिया। टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 यानी कुल 4163 पदों के लिए आवेदन लिए गए। जुलाई में आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। 4163 पदों के सापेक्ष 13 लाख से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से प्रतियोगी छात्र परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन चयन बोर्ड की ओर से अब तक परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि चयन बोर्ड ने रिक्त पदों के सापेक्ष बहुत कम पदों पर विज्ञापन निकाला है। बोर्ड ने विज्ञापन निकालने में तेजी दिखाई, लेकिन परीक्षा तिथि नहीं घोषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार प्रतियोगी छात्र पदों की संख्या बढ़ाने और परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर चयन बोर्ड पर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद भी चयन बोर्ड ने अब परीक्षा तिथि नहीं घोषित की। प्रतियोगी छात्र ज्ञानवेंद्र सिंह का कहना है कि बिना सदस्यों के विज्ञापन जारी हो सकता है तो परीक्षा क्यों नहीं कराई जा सकती है। टीजीटी में तो केवल लिखित परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed