फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education is essential for the progress of society: Adeeb Ahmed

समाज की उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी : अदीब अहमद

Thu, 22 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 22 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Education is essential for the progress of society: Adeeb Ahmed
सर सैयद समारोह में शामिल एएमयू ओल्ड बॉयज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : आयोजक - फोटो : Samvad
एएमयू ओल्ड बॉयज वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को यौम-ए-सर सैयद का समारोह आयोजित किया। करेली स्थित मुस्तफा गार्डन में हुए कार्यक्रम में करीब 400 लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य अदीब अहमद ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, बौद्धिक जागरूकता व सामाजिक सुधार आवश्यक हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जफर इकबाल ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। पत्रकार आरिफा खानम शेरवानी ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को सामाजिक जागृति व सुधार का बुनियादी माध्यम बनाया था। एमएम वारिस ने एसोसिएशन के शैक्षिक जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

जावेद अहमद सिद्दीकी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। वहीं, इंजीनियर सईद अहमद, मोहसिन इब्राहिम, डॉ. सईद अहमद व कसीम को अलीग हस्तियों को ‘निशान-ए-अलीग’ से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सभी 400 प्रतिभागियों को ‘निशान-ए-सैयद’ का मेडल भी प्रदान किया। समारोह के दौरान स्पीच, किराअत, इंडो-इस्लामिक क्विज व हॉकी मैच भी हुआ। विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि, स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद सुहैल, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. बिलाल अहमद, एसोसिएशन के सचिव सैयद अबरार अहमद, कोषाध्यक्ष डॉ. इंतिखाब आलम, संयुक्त सचिव डॉ. मोहम्मद अहमद हाशमी, सलीम अहमद, तारिक खान, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed