फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education: Application started for D.El.Ed training 2022

Education : डीएलएड प्रशिक्षण 2022 के लिए आवेदन शुरू

Thu, 16 Jun 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Education: Application started for D.El.Ed training 2022
डीएलएड प्रशिक्षण 2022 के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

- पहले ही दिन एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार दोपहर बाद से शुरू हो गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से निर्धारित वेबसाइट https://updeled.gov.in पर दोपहर एक बजे के बाद अभ्यर्थियों ने पंजीकरण शुरू कर दिया है।

डीएलएड प्रशिक्षण 2022 के तहत प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 और 3087 निजी डीएलएड संस्थानों की 230850 यानी कुल 241450 सीटों पर प्रवेश होगा। आवेदन शुरू होने पांच घंटे में लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक छह बजे तक एक हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके थे। ऑनलाइन पंजीकरण व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्रमश: छह व सात जुलाई है। जबकि आवेदन पूर्ण कर प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि नौ जुलाई निर्धारित है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर देय नहीं होगा। इसलिए आवेदन के समय पंजीकरण फॉर्म फाइनल सेव करने से पूर्व अभ्यर्थी ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें। डीएलएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों को परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए योग्य होते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में अभ्यर्थियों का डीएलएड प्रशिक्षण लेने के प्रति रुझान काफी कम हुआ है। आलम यहा रहा कि पिछले साल कई निजी कॉलेजों में एक भी अभ्यर्थी दाखिला नहीं लिया। बड़ी संख्या में इन कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गईं। वहीं इस बार तमाम विवि की अभी परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सत्र में स्नातक की डिग्री लेने वाले विद्यार्थी डीएलएड के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। क्योंकि जब तक उनका स्नातक का परिणाम जारी होगा। तब आवेदन की तिथि बीत चुकी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed