फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   EDFC: Trial will be held today on the freight corridor from New Chivki to Sujatpur, the route is 63 km long

EDFC : न्यू छिवकी से सुजातपुर तक के फ्रेट कॉरिडोर पर आज होगा ट्रायल, 63 किमी लंब है रूट

Fri, 30 Dec 2022 06:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 06:25 AM IST
सार

भारतीय रेलवे की वैश्विक पहचान बने ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के न्यू छिवकी से न्यू सुजातपुर तक मालगाड़ी का ट्रायल शुक्रवार को होने जा रहा है। 63 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर ट्रायल सुबह 10.30 बजे होगा।

विज्ञापन
EDFC: Trial will be held today on the freight corridor from New Chivki to Sujatpur, the route is 63 km long
Prayagraj News : रेलवे फ्रेट कॉरीडोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय रेलवे की वैश्विक पहचान बने ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के न्यू छिवकी से न्यू सुजातपुर तक मालगाड़ी का ट्रायल शुक्रवार को होने जा रहा है। 63 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर ट्रायल सुबह 10.30 बजे होगा। इस दौरान फ्रेट कॉरिडोर के नवनिर्मित यमुना पुल पर भी मालगाड़ी दौड़ेगी। कुछ दिन पूर्व ही फ्रेट कॉरिडोर के न्यू छिवकी से इंरादतगंज तक रेलवे की ओर से मालगाड़ी का संचालन शुरू किया गया था। इसी कड़ी में इसका दायरा सुजातपुर तक बढ़ाया जा रहा है। ट्रायल में ईडीएफसी के साथ उत्तर मध्य रेलवे के अफसर भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि दो वर्ष पूर्व 29 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर के 351 किलोमीटर लंबे रेल खंड न्यू खुर्जा से न्यू भाऊपुर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का वर्चुअली उद्घाटन किया था। अब इसका दायरा ट्रायल के बाद न्यू खुर्जा से न्यू चुनार तक हो जाएगा। सुजातपुर से न्यू छिवकी के बीच मालगाड़ी की आवाजाही शुरू होने के बाद प्रयागराज को एक रेल बाईपास की भी सौगत मिल जाएगी।

विज्ञापन

मन्नू प्रकाश ने अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला
वरिष्ठ आईआरटीएस अधिकारी मन्नू प्रकाश दुबे ने डीएफसी प्रयागराज में अपर महाप्रबंधक परिचालन एवं व्यवसाय विकास का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह पूर्वी डेडीकेटैड फ्रेट कॉरिडोर के संचालन प्रभारी होंगे। मन्नू प्रकाश 2008 बैच के अधिकारी हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। सूबेदारगंज से ट्रेन दो से 30 जनवरी के बीच प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। उधमपुर से ट्रेन तीन से 31 जनवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।
दादर से बलिया के बीच ट्रेन दो जनवरी से 27 फरवरी के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। बलिया से दादर के लिए ट्रेन चार जनवरी से एक मार्च के बीच बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

दादर से गोरखपुर के लिए ट्रेन एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। वहीं गोरखपुर से दादर के बीच ट्रेन तीन जनवरी से दो मार्च के बीच सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। दादर-बलिया एवं दादर-गोरखपुर ट्रेन का दुरियागंज स्टेशन पर ठहराव करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed