फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   EDFC movement of trains will start from today till Kaushambi

ईडीएफसी के कौशाम्बी तक आज से शुरू हो जाएगी ट्रेनों की आवाजाही

Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
EDFC movement of trains will start from today till Kaushambi
ईडीएफसी के सुजातपुर तक आज से शुरू हो जाएगी ट्रेनों की आवाजाही
विज्ञापन

0 जुलाई 22 तक करछना-चुनार और दादरी-खुर्जा रेलखंड को खोले जाने की तैयारी
प्रयागराज। ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के रूमा (कानपुर) से सुजातपुर (कौशांबी) तक मालगाड़ियों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो रही है। पिछले दिनों ही इस रूट पर मालगाड़ी का ट्रायल लिया गया था। अब शनिवार से यह रूट मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। बताया जा रहा है कि ईडीएफसी के चुनार से करछना रूट तक जुलाई 22 तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

दरअसल ईडीएफसी के तहत पंजाब स्थित लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक 1854 किमी लंबा कॉरीडोर बनाया जा रहा है। वर्तमान समय खुर्जा से भाऊपुर (कानपुर) सेक्शन पर ही मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। अब इसी माह इसका विस्तार कौशांबी के सुजातपुर तक होने जा रहा है। इस रूट में ईडीएफसी द्वारा मालगाड़ी संचालन के जुड़े सभी कार्य पिछले दिनों ही पूरे कर लिए गए हैं। यहां चलने वाली मालगाड़ियों की मॉनीटरिंग सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से ही होगी। बता दें कि सूबेदारगंज स्थित कंट्रोल सेंटर एशिया का सबसे बड़ा कंट्रोल सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed