फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED asked Mukhtar How did the registry get done at a lower price than the circle rate

ईडी ने मुख्तार से पूछा : सर्किल रेट से कम दाम पर कैसे कराई रजिस्ट्री, तीसरे दिन भी जारी रही पूछताछ

Sat, 17 Dec 2022 05:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 05:02 AM IST
सार

14 दिसंबर को मुख्तार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कस्टडी रिमांड पर लिया है। तीसरे दिन उससे अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों के संबंध में सवाल पूछे गए। इसमें से ज्यादातर सवाल जालौन व गाजीपुर में स्थित उन संपत्तियों से संबंधित थे, जिन्हें पिछले दिनों ईडी ने अस्थायी तौर पर अटैच किया था। 

विज्ञापन
ED asked Mukhtar How did the registry get done at a lower price than the circle rate
Prayagraj News : मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी से कस्टडी रिमांड के तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने उससे शुक्रवार को जालौन व गाजीपुर स्थित सात संपत्तियों के बारे में पूछताछ की। पूछा कि आखिर सर्किल रेट से भी कम मूल्य पर इन संपत्तियों की रजिस्ट्री कैसे कराई गई। 14 दिसंबर को मुख्तार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कस्टडी रिमांड पर लिया है। तीसरे दिन उससे अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों के संबंध में सवाल पूछे गए। इसमें से ज्यादातर सवाल जालौन व गाजीपुर में स्थित उन संपत्तियों से संबंधित थे, जिन्हें पिछले दिनों ईडी ने अस्थायी तौर पर अटैच किया था। 

विज्ञापन

इनमें अन्य के अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि  मुख्तार से पूछा गया कि सर्किल रेट से भी कम मूल्य पर इन संपत्तियों की रजिस्ट्री कैसे कराई गई। दरअसल इन संपत्तियों का कुल रजिस्ट्री मूल्य 1.48 करोड़ रुपये था। जबकि उस समय के सर्किल रेट के हिसाब से संपत्तियों का मूल्य 3.42 करोड़ रुपये होता था। आशंका जताई जा रही है कि मुख्तार व उसके करीबियों ने दबंगई के बल पर सर्किल रेट से कम मूल्य पर संपत्तियां बनाईं। फिलहाल मुख्तार ने इन सवालों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छह विकास कंसट्रक्शन, एक पत्नी के नाम
जालौन में जिन छह संपत्तियों को अटैच किया गया, वह विकास कंसट्रक्शन के नाम पर हैं। इसके कुल पांच पार्टनरों में माफिया की पत्नी अफ्शा अंसारी और उसके दो भाई आतिफ रजा व अनवर शहजाद का नाम भी शामिल है। इसके अलावा गाजीपुर की जिस संपत्ति पर कार्रवाई हुई, वह माफिया की पत्नी अफ्शा अंसारी के नाम पर दर्ज है। गौरतलब है कि ईडी की प्रयागराज इकाई ने जुलाई 2021 में मुख्तार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed