फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ECG service closed in CHC Kaudihar, medicine crisis also

Prayagraj News: सीएचसी कौड़िहार में ईसीजी सेवा बंद, दवाओं का भी संकट

Fri, 12 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 12 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ECG service closed in CHC Kaudihar, medicine crisis also
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है। सीएचसी में ईसीजी उपकरण उपलब्ध है, लेकिन टेक्नीशियन न होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हृदय रोगी सरकारी सुविधा के अभाव में मजबूरन बाहर से महंगे दामों पर ईसीजी करवाने के लिए लोग विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से मशीन धूल खा रही है, लेकिन अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बदले मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बृहस्पतिवार को सीएचसी कौड़िहार में 250 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें ज्यादातर वायरल बुखार और खांसी से ग्रसित थे। मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की दवाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन खांसी की दवा बाहर मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी महिला मरीजों को झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में महिलाओं के लिए आवश्यक दवाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

- अस्पताल में ज्यादातर सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में करीब सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। - डा. अमरेश वर्मा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed