फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ECC student council election

ईसीसी में मतदान 21 और 25 को

Sat, 12 Oct 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ECC student council election
कॉलेज ने जारी किया छात्र परिषद का चुनाव कार्यक्रम
विज्ञापन

ईसीसी के चुनाव में होगा दक्षता भाषण का आयोजन
प्रयागराज, 12 अक्तूबर। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में छात्र परिषद के लिए मतदान 21 एवं 25 अक्तूबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को छात्र परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव दो चरणों में होगा, जिसके लिए नामांकन 14 एवं 15 अक्तूबर को दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक संबंधित विभागों में होगा।
चुनाव अधिकारी के अनुसार नाम वापसी 15 अक्तूबर को अपराह्न 3.30 से शाम पांच बजे तक होगी। 16 एवं 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों क ीजांच होगी और 17 को हीशाम पांच बजे तक वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। कक्षा प्रतिनिधियों के लिए प्रथम चरण का मतदान 21 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। 22 अक्तूबर को सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच टुकर हॉल में निर्वाचक मंडल का शपथ ग्रहण होगा और कक्षा वर्ग प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

द्वितीय चरण का चुनाव ईसीसी में पहले की तरह होगा, जो विश्वविद्यालय की चुनाव प्रक्रिया से भिन्न है। द्वितीय चरण में दक्षता भाषण होगा, जो इविवि छात्र परिषद के चुनाव में नहीं कराया जा रहा है। छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए नामांकन 22 एवं 23 अक्तूबर को होगा। 23 को ही पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 24 अक्तूबर को दक्षता भाषण होगा और 25 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक द्वितीय चरण का मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद दोपहर तीन बजे पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमपी में चुनाव अधिकारी नियुक्ति
सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भूपेश कुमार त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

ईविवि में नामांकन फॉर्म मिलना शुरू
इविवि छात्र परिषद चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म शनिवार से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए है। पहले ही कई छात्रों ने वेबसाइट से फार्म डाउनलोड किए। इविवि में नामांकन 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed