{"_id":"9e60c3767f90ebd0dc4b425008fd4e22","slug":"eat-pies-tightrope-on-independence-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर संभलकर खाएं लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर संभलकर खाएं लड्डू
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। स्तंत्रता दिवस पर लड्डू खरीदते या खाते वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली है कि 15 अगस्त पर लड्डओं की बड़ी मात्रा में होने वाली खपत के मद्देनजर लड्डुओं को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रख लिया गया है। ऐसे में लड्डुओं में फफूंदी लगने की आशंका है, सो विभाग ने शहरियों को संभलकर लड्डू खाने की सलाह दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने मम्फोर्डगंज में एक दुकान पर छापा मारते हुए गंदगी मिलने पर उसे नोटिस जारी कर दिया है।
विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव की सलाह है कि सस्ते के चक्कर में गुणवत्ता से समझौता न करें। लड्डू प्रतिष्टित दुकान से ही खरीदें। ताजे लड्डू मुलायम होते हैं जबकि बासी लड्डू सख्त हो जाते हैं। इसी तरह लड्डू को तोड़कर ध्यान से देखें। अगर उसमें फफूंदी लगी है तो सफेद या हरे रंग की फफूंदी साफ दिखाई देगी। उपभोक्ता उन्हें दुकानों से लड्डू खरीदें, जिनका पंजीकरण है और खाद्य लाइसेंस है।
लड्डू या दूसरे तरह की मिठाई खरीदते वक्त उपभोक्ता रसीद जरूर लें ताकि किसी तरह की गड़बड़ी पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उधर, विभाग ने बृहस्पतिवार को भी दुकानों में छापेमारी का सिलसिला जारी रखा। मम्फोर्डगंज स्थित जेके स्पाइसी फूड कॉर्नर में जांच के दौरान गंदगी पाई गई और खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, इस पर दुकान को नोटिस जारी कर दिया गया।