फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   E-rickshaw driver set an example of honesty

ई-रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver set an example of honesty
सदर बाजार में आभूषण व रूपयों से भरा लावारिश मिले बैग को महिला को वापस करता रिक्शा चालक व पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जेवरात व रुपये से भरा पर्स लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। उस गली में भी चक्कर लगाए ताकि महिला यात्री उसे मिल जाए। बाद में कोतवाली पुलिस ने पर्स महिला के हवाले कर दिया। लोग ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी की सराहना करते नजर आए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा की रहने वाली शीला सोमवार की सुबह अपनी ससुराल जाने के लिए मायके से शहर आईं। वह जीआईसी के पास ई-रिक्शे पर बैठ गई और सदर बाजार छोडने के लिए कहा। ई रिक्शे से उतरते समय शीला अपना पर्स भूल गई। पर्स में सोने के आभूषण व रुपये रखे हुए थे। कुछ दूर जाने के बाद रिक्शा चालक सगीर निवासी बेगमवार्ड नई बस्ती नगर कोतवाली को पर्स दिखा।
विज्ञापन

हालांकि तब तक उसके रिक्शे पर दो महिला सवारी बैठ चुकी थीं। वह सवारी स्टेशन पर छोडने के बाद सदर बाजार पहुंचा। पर्स सामने रखा था ताकि महिला की नजर पड़ जाए। उसे पट्टी के लिए सवारी मिल गई। जिसे छोडने के बाद वह शाम को लौटा और पर्स लेकर मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पहुंच गया। हालांकि इस बीच शीला को पर्स भूलने का एहसास हुआ और उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि घटना भुलियापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का था। इसलिए कोतवाली के एसएसआई रमेश राय और चौकी प्रभारी भुलियापुर उस स्थान पर पहुंचकर खोजबीन करने लगे। मार्बल्स की दुकान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। जिसमे ई-रिक्शा चालक कैद था। पुलिस खोजबीन शुरू करती, इससे पहले पता चला कि मकंदू्रगंज पुलिस चौकी पर पर्स चालक दे गया है।

बाद में उसे लेकर पुलिसकर्मी सदर बाजार पहुंचे। जहां शीला भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में पर्स महिला को लौटाया गया। ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी की हर कोई प्रशंसा करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed