फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the operation, the doctors left the cotton in the woman's stomach, the condition deteriorated

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ दी रुई, बिगड़ी हालत

Fri, 01 Apr 2022 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
During the operation, the doctors left the cotton in the woman's stomach, the condition deteriorated
मंझनपुर। मुख्यालय के निजी अस्पताल के अप्रशिक्षित चिकित्सक मरीजों की जान से खेल रहे हैं। अस्पताल के बाहर बोर्ड तो नामी-गिरामी चिकित्सकों का लगा होता है, लेकिन वहां इलाज करने वाला कोई और ही होता है। ताजा मामला मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में महिला के ऑपरेशन का है। बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने आई महिला के पेट में लापरवाह चिकित्सकों ने रुई छोड़ दी। इसके बाद दो और ऑपरेशन कर डाले। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल से जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने सीएमओ से की है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के पहाड़ी निवासी शिवसागर वर्मा का कहना है कि एक महीने पहले उसकी भाभी की तबीयत खराब हुई। इस पर वह इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चेदानी में दिक्कत बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया गया। पेशाब के लिए कैथीएटर लगाया गया था। कैथीएटर हटाने पर पेशाब में दिक्कत होने लगी। इसके बाद चिकित्सकों ने फिर से अल्ट्रासाउंड कराया। जांच में उसक पेट में रुई जैसा कुछ दिखाई दिया। इस पर दोबारा ऑपरेशन किया गया। इसके बाद भी महिला की हालत सामान्य नहीं हुई तो तीसरा ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी महिला को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला तो अस्पताल के चिकित्सक प्रयागराज में जांच कराने के लिए ले गए। इस दौरान कई किस्त में पीड़ित परिवार से 80 हजार रुपये जमा करा लिया गए। प्रयागराज के अस्पताल संचालकों ने महिला की हालत गंभीर देख भर्ती करने से मना किया तो चिकित्सक तीमारदार के पास रहे सारे अभिलेख व जांच रिपोर्ट लेकर भाग निकले। परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। घटना की शिकायत सीएमओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की समय-समय पर जांच कराई जाती है। महिला के गलत ऑपरेशन का मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल, जानकारी मिल रही है, उसी के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. केसी राय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed