फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the inspection of SDM, many doctors including the superintendent were absent

Prayagraj News: एसडीएम के निरीक्षण में अधीक्षक समेत कई डॉक्टर गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of SDM, many doctors including the superintendent were absent
एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने शुक्रवार को मेजा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक सहित कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में गंदगी देख एसडीएम भड़क उठे। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे सीएचसी मेजा पहुंचे एसडीएम को मरीजों की भीड़ दिखी लेकिन चिकित्सक डॉ. शाश्वत सिंह के अलावा अधीक्षक सहित कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। उन्होंने लेबर रूम के अलावा वॉर्ड, कोल्ड चेन रूम और उपस्थिति रजिस्टर को देखा। कोल्ड चेन रूम में रखी गई वैक्सीन के बारे में जानकारी हासिल ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर भी अनुपस्थित मिले। वार्ड में बेड सीट भी गंदी पड़ी थी। जिसे साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने डॉक्टर को मरीजों को बाहर की दवा न लिखने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोरांव में एसडीएम संदीप तिवारी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के भीतर और बाहर गंदगी देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई। एसडीएम सुबह 8:30 बजे ही सीएचसी कोरांव पहुंच गए। जहां कुछ ही डॉक्टर मौजूद मिले। इस दौरान अधीक्षक डॉ.केबी सिंह अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। जिस पर एसडीएम नाराज हो गए।
इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर, लेबर रूम, खून जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। लेबर रूम के सामने दुर्गंध व खराब पड़ी एक्सरे मशीन देख वह भड़क गए। बताया गया कि 17 जुलाई से एक्सरे मशीन है उसे ठीक क्यों नहीं कराया गया। जिसका डॉक्टरों ने जवाब नहीं दिया।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद मरीजों से भी बातचीत की और पर्चे पर बाहर की दवा लिखी पर डॉक्टरों को फटकार लगाई। एसडीएम ने बताया कि सीएचसी कोरांव में जांच के दौरान बहुत सारी खामियां देखी गई हैं। सीएचसी के बाहर चारों तरफ जल जमाव एवं गंदगी पसरी हुई है। शौचालय भी उपयोग योग्य नहीं है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed