फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the dispute the husband beat his wife to death with a hammer In Naini

प्रयागराज : जब थाने में पहुंचकर युवक बोला- मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है, बहुत बोलती थी

Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
सार

नैनी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 12 बजे एक खून से लथपथ एक बदहवास युवक पहुंचा उसने दरोगा से कहा कि साहब मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इससे थाने में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
During the dispute the husband beat his wife to death with a hammer In Naini
Prayagraj News : नैनी के डांडी में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी के डांडी पसियान बस्ती में सोमवार की सुबह घरेलू कलह के बाद शिव प्रकाश उर्फ बबलू ने अपनी पत्नी सोनी की हथौड़े से सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद कपड़े बदलकर शिव प्रकाश सीधे चौकी पहुंचा और बोला ‘साहब मैंने अपनी बीवी को मार डाला है’। यह सुनकर पुलिस वाले भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद पुलिस शिव प्रकाश के घर पहुंची। वहां सोनी का रक्तरंजित शव पड़ा था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



शिव प्रकाश ऊर्फ बबलू राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी लालापुर के ओठनी गांव निवासी सोनी (24) से छह साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। शिव प्रकाश और सोनी में शादी के बाद से ही नहीं पटती थी। अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार की सुबह भी शिव प्रकाश और सोनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन



 सुबह बच्चों को स्कूल जाना था। इस कारण उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बच्चों के स्कूल जाने के बाद फिर झगड़ा शुरू हो गया। हैवान बने शिव प्रकाश ने सोनी को लात घूंसों से पीटने के बाद बगल में रखे हथौड़े से उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शिव कुमार ने खून से सने अपने कपड़ों को बदला और पैदल ही गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

During the dispute the husband beat his wife to death with a hammer In Naini
Prayagraj News : नैनी के डांडी में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस वालों को देखकर उसने कहा कि ‘साहब मैंने अपनी बीवी की हत्या कर दी है। वह बहुत बोलती थी। दिन रात झगड़ा करती थी।’ पुलिस वालों ने सुना तो उनके भी होश उड़ गए। वे तुरंत शिव प्रकाश के घर पहुंचे। सोनी का शव कमरे में पड़ा था और पास में हथौड़ा भी पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था।


 सूचना पर एसपी यमुनापार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद सोनी के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए सोनी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नैनी में शिव प्रकाश उर्फ बबलू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने पत्नी को मार डाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

During the dispute the husband beat his wife to death with a hammer In Naini
Prayagraj News : मृतक सोनी के बच्चे बेटा सुशांत और बेटी सौम्या। - फोटो : अमर उजाला।

पति के साथ परिवार वाले भी नामजद
सोनी के भाई लोकनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास शिमला देवी, ननद क्रांति देवी, देवर छोटू और पति बबलू, उसकी बहन सोनी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पुलिस चौकी पर सुलह समझौता हुआ था। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर सोनी के साथ मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed