फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During the dispute, the husband beat his wife to death with a hammer,

प्रयागराज : युवक ने हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

Mon, 19 Sep 2022 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 01:37 PM IST
सार

नैनी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 12 बजे एक खून से लथपथ एक बदहवास युवक पहुंचा उसने दरोगा से कहा कि साहब मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इससे थाने में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
During the dispute, the husband beat his wife to death with a hammer,
Prayagraj News : नैनी के डांडी में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 12 बजे एक खून से लथपथ एक बदहवास युवक पहुंचा उसने दरोगा से कहा कि साहब मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद घटना स्थल पर सीओ सहित तमाम अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। 

विज्ञापन

 


नैनी थाना क्षेत्र के डांडी में हथौड़े से सिर पर प्रहार कर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि दंपती के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और घटना की सूचना देने के लिए खुद ही थाने पर पहुंच गया।

विज्ञापन

 

 

नैनी के डांडी निवासी शिव प्रकाश पुत्र ईश्वरचंद राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी सोनी (24) के साथ हुई है। इन्हें तीन बच्चे हैं। सोमवार को पूर्वांह्न करीब 11 बच्चे जब बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शिव प्रकाश ने हथौड़े से सोनी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed