फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During Mahakumbh, maximum number of domestic flights will be from Prayagraj in UP

Flight : महाकुंभ के दौरान यूपी में सबसे ज्यादा प्रयागराज से रहेंगी घरेलू उड़ानें, मुंबई के लिए रोज तीन विमान

Fri, 27 Dec 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 02:44 PM IST
सार

महाकुंभ के दौरान यहां कई तिथियों में लखनऊ, वाराणसी एयरपोर्ट के मुकाबले ज्यादा संख्या में विमानों की आवाजाही हो सकती है। राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो कई तिथियों में प्रयागराज से एक ही दिन में सात-सात विमान वहां के लिए उड़ान भरेंगे। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
During Mahakumbh, maximum number of domestic flights will be from Prayagraj in UP
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ के दौरान प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले प्रयागराज एयरपोर्ट सर्वाधिक घरेलू उड़ान संचालित करने वाला एयरपोर्ट बन सकता है। महाकुंभ के दौरान यहां कई तिथियों में लखनऊ, वाराणसी एयरपोर्ट के मुकाबले ज्यादा संख्या में विमानों की आवाजाही हो सकती है। राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो कई तिथियों में प्रयागराज से एक ही दिन में सात-सात विमान वहां के लिए उड़ान भरेंगे। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


इस बीच विमानों की संख्या बढ़ने से मुख्य स्नान पर्व पर दिल्ली से प्रयागराज का किराया जो बीते दिनों 20 हजार रुपये से ऊपर हो गया था वह किराया अब गिरकर कुछ स्नान पर्व पर 7843 रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली की तरह मुंबई से भी प्रयागराज का किराया विमान की संख्या बढ़ने की वजह से कुछ कम हुआ है। ट्रेवल एजेंट विशाल कनौजिया ने बताया कि पिछले दिनों जब वह मकर संक्रांति के मौके पर मुंबई से प्रयागराज की बुकिंग कर रहे थे, तब एक विमानन कंपनी द्वारा 21,342 रुपये का किराया लिया गया था।
विज्ञापन


कहा कि महाकुंभ के दौरान मुंबई के लिए तीन नियमित उड़ान हो जाने की वजह से अब मकर संक्रांति पर मुंबई से प्रयागराज का किराया 7691 रुपये 14 जनवरी का दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मौनी अमावस्या के एक दिन पहले मुंबई से प्रयागराज का किराया 15560 रुपये दर्शाया जा रहा है। पिछले सप्ताह यही किराया 25 हजार रुपये से ज्यादा का था।

एक अन्य ट्रेवेल एजेंट राम जी बताते हैं कि भुवनेश्वर से एकमात्र फ्लाइट होने की वजह से वहां से प्रयागराज का किराया एक निजी विमानन कंपनी द्वारा काफी ज्यादा लिया जा रहा है। 14 जनवरी को भुवनेश्वर से प्रयागराज का 23,591 तो 28 जनवरी को 25,376 रुपये किराया दर्शाया जा रहा है। इसी तरह मौनी अमावस्या के पूर्व बेंगलूरू से प्रयागराज का किराया 28 जनवरी को 29,340 हो गया है।


अगर कुछ और विमानन कंपनियां बंगलूरू से प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू करती हैं तो किराया कम हो सकता है। इस बीच बताया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान हर रोज 40 से ज्यादा यात्री विमानों की आवाजाही प्रयागराज एयरपोर्ट पर हो सकती है। इस अवधि में हर रोज 10 से 15 चार्टड प्लेन आने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed