{"_id":"5dd19ad98ebc3e55061a91f8","slug":"dumper-crushed-three-including-cousins-to-death-allahabad-news-ald2604602198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों समेत तीन को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों समेत तीन को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
Dumper crushed three, including cousins, to death
- फोटो : KAUSHAMBI
चचेरे भाइयों समेत तीन को डंपर ने कुचला, मौत
पूरामुफ्ती के भगवतपुर गांव के समीप हुआ हादसा
परिजन बोले, साजिश के तहत घटना को दिया गया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती कोतवाली के भगवतपुर गांव के समीप रविवार भोर में सुबह टहलने निकले चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। इनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद डंपर खड्ड में पलट गया। परिजनों ने दुर्घटना को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि यह महज हादसा नहीं है, बल्कि साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर निवासी हिमांशु दुबे (18) पुत्र रविनाथ व उसका चचेरा भाई हर्ष दुबे (16) पुत्र छविनाथ रोज की तरह पड़ोसी धर्मेंद्र पांडेय (45) पुत्र स्व. भूपनारायण के साथ रविवार की भोर मार्निंग वॉक पर निकले थे। भगवतपुर गांव के बाहर लोहरी चौराहे पर सभी ने चाय पी और फिर पैदल घर के लिए निकल पड़े। इसी दौरान भगवतपुर की तरफ से सरायअकिल की ओर मिट्टी लादकर जा रहे डंपर ने पीछे से तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु व हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर खड्ड में पलट गया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हिमांशु बेगमपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था, जबकि उसका चचेरा भाई हर्ष बीबीएस कॉलेज कदिलापुर में 11 वीं का छात्र था। धर्मेंद्र पांडेय बम्हरौली स्थित एयरफोर्स में ठेकेदारी करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे को लेकर धर्मेंद्र के चचेरे भाई जयेंद्र व भतीजे अमित का कहना है कि धर्मेंद्र की एक साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार जो भी तहरीर देंगे, उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।