{"_id":"638a3157a39a2c682b4971fd","slug":"due-to-the-strike-in-kalindipuram-the-high-court-is-strict-on-the-power-supply-stalled-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कई इलाकों में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाईकोर्ट सख्त, पूछा किस अधिकार के तहत किया शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कई इलाकों में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाईकोर्ट सख्त, पूछा किस अधिकार के तहत किया शटडाउन
Fri, 02 Dec 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:57 PM IST
सार
कोर्ट में याचियों की ओर से कहा गया कि कालिंदीपुरम सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप (शटडाउन) है, इससे पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत अधिकारी सब स्टेशन पर ताला बंदकर हड़ताल पर चले गए हैं। कोई कुछ बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : demo pic
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शहर के कालिंदीपुरम सहित कई अन्य इलाकों में विद्युत आपूर्ति और पानी बाधित होने पर सख्त नाराजगी दिखाई है। कोर्ट ने जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए मामले में शनिवार को फिर सुनवाई करने को कहा है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट में याचियों की ओर से कहा गया कि कालिंदीपुरम सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप (शटडाउन) है, इससे पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत अधिकारी सब स्टेशन पर ताला बंदकर हड़ताल पर चले गए हैं। कोई कुछ बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता से स्थिति जाननी चाही। कोर्ट ने पूछा, विद्युत आपूर्ति क्यों ठप है। यह तो जरूरी सेवा है। एस्मा लागू होने के बावजूद तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से कैसे ठप है? हड़ताल करने वालों कौन है। कोर्ट ने हड़ताल करने वालों की सूची मांगी है और पूछा है कि उनकेखिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सुनवाई केदौरान कोर्ट में प्रयागराज मंडल के मुख्य अभियंता भी पेश हुए। कोर्ट ने पूछा कि हड़तालियों ने किस अधिकार के तहत विद्युत आपूर्ति ठप कर रखी है। कोर्ट को बताया गया कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जल्द ही पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी। इस पर कोर्ट ने शनिवार को फिर सुनवाई की तिथि तय करते हुए पूरी रिपोर्ट तलब की है।