फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to the explosion while tying the bomb, both the hands of the youth were blown off

प्रयागराज: रहस्यमय हाल में बम फटने से युवक के हाथ उड़े, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Wed, 26 Oct 2022 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 11:56 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यम जयंतीपुर सुलेमसराय का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। बड़ा भाई इंटर कॉलेज का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे के करीब सूचना मिली कि जयंतीपुर स्थित कॉलेज में बम फटने से एक युवक जख्मी हो गया है। 

विज्ञापन
Due to the explosion while tying the bomb, both the hands of the youth were blown off
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

धूमनगंज में संदिग्ध हाल में बम फटने से सत्यम तिवारी(25) के दोनों हाथ उड़ गए। पुलिस उसे एसआरएन ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यम जयंतीपुर सुलेमसराय का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। बड़ा भाई इंटर कॉलेज का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे के करीब सूचना मिली कि जयंतीपुर स्थित कॉलेज में बम फटने से एक युवक जख्मी हो गया है। 

विज्ञापन



मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहां युवक लहूलुहान हाल में पड़ा था। कोहनी तक उसके दोनों हाथ उड़ गए थे। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। हालत गंभीर देखते हुए वह उसे लेकर इलाज के लिए लखनऊ चले गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे जख्मी युवक के भाई ने आरोप लगाया कि उसका भाई तीन-चार दोस्तों संग बैठा था। इसी दौरान किसी बात पर हुए विवाद में उस पर बम से हमला कर दिया।
विज्ञापन



हालांकि धूमनगंज पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के दोनों हाथ उड़े हैं। शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। सीओ सिविल लाइंस एनएन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed