{"_id":"633d7450ec768b56ea1c044e","slug":"due-to-the-alertness-of-the-railway-employee-a-bag-full-of-two-lakh-rupees-was-found-in-rewa-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: रेल कर्मचारी की सतर्कता से रीवा एक्सप्रेस में दो लाख रुपए से भरा बैग मिला, यात्री को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: रेल कर्मचारी की सतर्कता से रीवा एक्सप्रेस में दो लाख रुपए से भरा बैग मिला, यात्री को लौटाया
Wed, 05 Oct 2022 05:40 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:40 PM IST
सार
यात्रा के दौरान दिनांक बुधवार को कामर्शियल कंट्रोल प्रयागराज से कंडक्टर रीवा एक्सप्रेस को सूचना प्राप्त हुई की एक यात्री जो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से फतेहपुर की यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Prayagraj
विस्तार
प्रयागराज मंडल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। रेल यात्रा के दौरान वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा रेल यात्रियों को हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
इसी क्रम में यात्रा के दौरान बुधवार को कमर्शियल कंट्रोल प्रयागराज से कंडक्टर रीवा एक्सप्रेस को सूचना प्राप्त हुई की एक यात्री जो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से फतेहपुर की यात्रा कर रहा था, उसका बैग बी-3 कोच के 50 न. बर्थ पर छूट गया है और वह फतेहपुर में उतर गया है।
विज्ञापन
सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी संख्या 12428 रीवा एक्सप्रेस के B-3 कोच में 50 नं बर्थ पर यात्री के द्वारा छूटे बैग को गाड़ी के कंडक्टर संतोष कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज की सतर्कता तथा कार्यकुशलता के परिणाम स्वरूप बर्थ से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
बैग मिलने के उपरांत यात्री के सहमति से ही यात्री के परिचित को आरपीएफ की मैजूदगी में बैग सौंपा गया। बैग में दो लाख रुपये कैश भी था जिसे सही सलामत यात्री के परिचित को सौंपा गया। इस पूरी घटना में B-3कोच के उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री रणविजय सिंह भी साथ रहे।